img-fluid

सिंहस्थ 2028 के लिए बिजली का 376 करोड़ की योजना

October 15, 2026

  • 1000 ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे
  • 43 किमी नई हाइटेंशन लाइन

उज्जैन। सिंहस्थ 2028 के लिए विद्युत कंपनी ने बिजली के काम का प्लान तैयार कर लिया है। सिंहस्थ क्षेत्र में 376 करोड़ रुपए से विद्युतीकरण किया जाएगा। सिंहस्थ के दौरान निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति देने के लिए 3360 हेक्टेयर के मेला क्षेत्र के लिए विभाग ने 376 करोड़ रुपए के अस्थायी बिजली कार्यों का विस्तृत प्रस्ताव शासन को भेजा है। मंजूरी मिलते ही जमीन पर काम शुरू कर दिया जाएगा।


  • योजना के तहत बिजली व्यवस्था को तकनीकी रूप से अधिक मजबूत और बैकअप आधारित रखने के लिए 5 नए बिजली उपकेंद्र बनाए जाएंगे। मेला क्षेत्र में लोड वितरण आसान होगा। किसी एक स्थान पर खराबी आने की स्थिति में पूरे क्षेत्र की बिजली प्रभावित नहीं होगी। ऊर्जा विभाग के प्रस्ताव के अनुसार सिंहस्थ क्षेत्र में 43 किलोमीटर लंबी 33 केवी लाइन और करीब 200 किलोमीटर लंबी 11 केवी लाइन डाली जाएगी। मेला क्षेत्र के प्रत्येक हिस्से में बिजली पहुंचाने के लिए 550 किलोमीटर लंबी निम्न दाब (एलटी) लाइन बिछाई जाएगी। मेला क्षेत्र में अस्थायी तौर पर 1000 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। बिजली आपूर्ति को लगातार बनाए रखने के लिए 260 रिंग मेन यूनिट (आरएमयू) स्थापित होंगी। सिंहस्थ के दौरान बिजली बाधित न हो, इसके लिए विभाग ने 250 जनरेटर वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर रखने का प्रस्ताव बनाया है। वहीं बिजली कटने की स्थिति में स्वत: सप्लाई शिफ्ट करने के लिए 1000 आटोमैटिक चेंज पावर स्विच लगाए जाएंगे। रात के समय सुरक्षा और रोशनी व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 230 से अधिक मोबाइल लाइट टॉवर भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा पूरी बिजली व्यवस्था की मॉनीटरिंग के लिए एक मुख्य अस्थायी कंट्रोल रूम और अलग-अलग सेक्टरों में 4 उप कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे।

    एक नजर बिजली के प्रस्ताव पर

    • मेला क्षेत्र- 3360 हेक्टेयर
    • अनुमानित खर्च- 376 करोड़ रु.
    • बिजली उपकेंद्र नए – 5
    • ट्रांसफार्मर नए – 1000
    • आरएमयू- 260
    • बैकअप जनरेटर- 250
    • ऑटोमैटिक पॉवर स्विच- 1000
    • मोबाइल लाइट टावर- 230 से अधिक
    • कंट्रोल रूम- 5 एक मुख्य, 4 उप

    Share:

  • SC ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कोर्ट परिसर के अंदर नारेबाजी और हंगामे को लेकर जारी किया नोटिस

    Thu Oct 15 , 2026
    नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन के अन्य नेताओं के सुप्रीम कोर्ट परिसर पहुंचने के दौरान हुई नारेबाजी और कथित हंगामे मामले में आज सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को इस मामले में फटकार लगाई। साथ ही नोटिस भी जारी किया है। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने राहुल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved