
दिल्ली के कनॉट प्लेस में शुक्रवार को प्रस्तावित CJP के प्रदर्शन को लेकर दायर याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने संगठन को रोकने का अलग से आदेश देने से इनकार कर दिया. 16 अक्टूबर को होने वाले ‘लहराओ तिरंगा’ विरोध-प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है. दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट को भरोसा दिया है कि CJP के नेता अभिजीत दिपके के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे.
दिल्ली के कनॉट प्लेट में सीजेपी ने 16 अक्टूबर को ‘लहरा दो तिरंगा’ कार्यक्रम का ऐलान किया हुआ है. इसके खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी.
कॉकरोच जनता पार्टी कल 16 Oct को दिल्ली के कनॉट प्लेस पर ‘लहरा दो तिरंगा’ अभियान के तहत प्रोटेस्ट करने जा रही है. इससे पहले दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया, “कल कनॉट प्लेस में होने वाले CJP प्रोटेस्ट को कंट्रोल करने के लिए हर संभव उपाय करेगी.
इस प्रदर्शन को रोकने के लिए व्यापारियों की तरफ से दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा गया कि इससे उनके व्यापार में भारी नुकसान होता है. साथ ही, प्रदर्शन के दौरान पुलिस बैरिकेडिंग और पाबंदियों से व्यापारियों, पैदल यात्रियों और यातायात व्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा, जिससे व्यावसायिक गतिविधियां में बाधा आएगी.
याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि कनॉट प्लेस दिल्ली का दिल है. पिछले हफ्ते में हम पूरी तरह बर्बाद हो गए, अगर यह वीकेंड भी चला गया, तो हम पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगे. ऐसा लगता है कि हमें टारगेट किया जा रहा है.
मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने विरोध-प्रदर्शन पर रोक लगाने का कोई स्टे जारी नहीं किया है. हालांकि, अदालत ने दिल्ली पुलिस के उस आश्वासन को रिकॉर्ड पर लिया. इस मामले की अगली सुनवाई 3 नवंबर 2026 को होगी.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved