img-fluid

MP में दो सड़क हादसे, उज्जैन में बस खाई में गिरी, दो बाइक सवारों की मौत, मैहर में ट्रक चालक ने तोड़ा दम

October 17, 2026

उज्जैन/मैहर। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में शुक्रवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों (Road accidents) में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। उज्जैन के माकड़ोन फंटे पर बाइक सवारों को बचाने की कोशिश में शर्मा ट्रैवल्स की यात्रियों से भरी बस (Bus) अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बस में सवार चार महिलाओं और तीन पुरुषों के घायल होने की भी जानकारी है। वहीं, मैहर में चालक की तबीयत अचानक बिगड़ने से बेकाबू हुआ सीमेंट से भरा ट्रक सड़क किनारे खड़ी बस से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई।

उज्जैन में बाइक सवारों को बचाने में खाई में गिरी बस
उज्जैन के पास माकड़ोन फंटे पर शुक्रवार को यह हादसा हुआ। आगर से उज्जैन आ रही शर्मा ट्रैवल्स की बस क्रमांक MP-70-P-0161 माकड़ोन फंटे के पास पहुंची थी। इसी दौरान उज्जैन से माकड़ोन की ओर जा रहे एक बाइक सवार ने अचानक मोड़ ले लिया। उसे बचाने के प्रयास में बस बाइक से टकरा गई और चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद बस सड़क किनारे खाई में उतर गई। इस दौरान एक अन्य बाइक सवार भी बस की चपेट में आ गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही घोंसला से ग्रामीण और राघवी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से घायलों को घट्टिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।


  • दो बाइक सवारों की मौके पर मौत
    हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान महेश, पिता बापू, और मोहन, पिता मांगीलाल, के रूप में हुई है। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गोपाल सिंह नाम का एक अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ है। बस में सवार चार महिलाओं और तीन पुरुषों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

    मैहर में चालक की तबीयत बिगड़ी, खड़ी बस से टकराया ट्रक
    दूसरा हादसा शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे मैहर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ। सीमेंट फैक्ट्री से क्लिंकर लेकर उत्तर प्रदेश के रायबरेली जा रहा एक ट्रक रामवन पथ गमन रोड पर उमरी पैला के पास सड़क किनारे खड़ी बस से टकरा गया। इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के रायबरेली निवासी 33 वर्षीय नीरज सिंह के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार, ट्रक सीमेंट फैक्ट्री से क्लिंकर लेकर रायबरेली की ओर जा रहा था। रास्ते में उमरी पैला के पास चालक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इससे उसका वाहन पर नियंत्रण हट गया और ट्रक सड़क किनारे खड़ी बस से जा भिड़ा।

    टायर पंचर होने के कारण सड़क किनारे खड़ी थी बस
    बताया गया कि बस डिंडौरी की ओर जा रही थी। उसमें सवार यात्री चित्रकूट से आंखों का इलाज कराकर लौट रहे थे। रास्ते में बस का टायर पंचर हो गया था, जिसके बाद चालक ने टायर बदलने के लिए बस को सड़क किनारे रोक दिया।

    इसी दौरान बेकाबू ट्रक बस से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक नीरज सिंह की जान चली गई। दोनों घटनाओं के बाद संबंधित क्षेत्रों में पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। उज्जैन के हादसे में बस और बाइक की टक्कर के कारणों की जांच की जा रही है, जबकि मैहर की घटना में चालक की तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई है।

    Share:

  • शुक्र की युति से बनेगा त्रिग्रही योग, तुला समेत 3 राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ के अवसर

    Sat Oct 17 , 2026
    नई दिल्ली। अक्टूबर का मध्य ज्योतिषीय दृष्टि (Astrological Perspective) से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 17 अक्टूबर 2026 को सूर्य के तुला राशि (Libra) में प्रवेश के साथ सूर्य, बुध और शुक्र की युति से त्रिग्रही योग बनने की बात कही जा रही है। वैदिक ज्योतिषीय (Vedic astrological) मान्यताओं के अनुसार, इस योग का प्रभाव […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved