
मुंबई . रविवार शाम एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff ) पर जुहू में फायरिंग (firing) की गई है. अचानक हुई फायरिंग में टाइगर बिल्कुल सुरक्षित हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi gang) ने सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी ली है. विदेश में बैठे गैंगस्टर (Gangster) अनिल पंडित और हरमन संधु के नाम से फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई है. दोनों लॉरेंस गैंग के सदस्य हैं.
अनिल पंडित ने फायरिंग को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है. मुंबई पुलिस ने टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी के मामले में पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. सांताक्रूज इलाके से पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को उठाया गया है.
कब हुआ हमला?
पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम टाइगर श्रॉफ की कार पर कई राउंड फायरिंग की गई. वारदात में दो लोगों के घायल होने की खबर है, जिसमें से एक टाइगर का ड्राइवर फिरदोस है. हादसे में फिरदोस के हाथ में चोट आई है. इलाज के लिए उन्हें नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं फायरिंग में घायल दूसरे व्यक्ति को कूपर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. कूपर हॉस्पिटल के अधिकारी ने बयान देते हुए कहा कि विले पार्ले पश्चिम में शाम 6:30 बजे टाइगर श्रॉफ के फुटबॉल मैच को कवर करते समय गोली लगने की घटना के बाद, रोगी शाम 7:10 बजे कूपर हॉस्पिटल के इमरजेंसी विभाग में पहुंचा. रोगी को बाएं निपल से 2 सेंटीमीटर नीचे गोली लगने का घाव मिला था.
वीडियो में देखा जा सकता है कि टाइगर श्रॉफ की कार भीड़ से निकलती हुई जा रही है. तभी चार राउंड फायरिंग होती है और दर्द से कहराने की आवाज निकलती है. लोगों के बीच अफरा-तफरी मच जाती है. हर कोई खुद को बचाने के लिए जल्दी जल्दी भागने लगता है.
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर की सुरक्षा को लेकर उनके पिता जैकी श्रॉफ की टीम ने स्थिति स्पष्ट की है. आजतक से बातचीत में जैकी श्रॉफ की टीम ने पुष्टि की कि टाइगर सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है. टीम ने कहा, ‘टाइगर ठीक हैं.’
कौन है टाइगर पर फायरिंग करने वाला अनिल पंडित?
अनिल पंडित हरियाणा का रहने वाला है. इस समय वो USA में है. पहले भी कई कई हमलों की जिम्मेदारी ले चुका है. अनिल पंडित, लॉरेंस बिश्नोई का सबसे खास है. हरमन संधू भी विदेश में है.
डीसीपी ने बयान में क्या कहा?
डीसीपी मोहित गर्ग ने मीडिया संग बातचीत में कहा कि फायरिंग में टाइगर श्रॉफ बिल्कुल सुरक्षित हैं. इसमें पुलिस ने मुंबई पुलिस ने अलग-अलग टीम्स गठित करके आगे की कारवाई शुरू कर दी है. फोरेंसिक टीम ने प्रीलिमिनरी फोरेंसिक एनालिसिस शुरू कर दिया है. डीसीपी ने कहा कि कितने राउंड फायरिंग हुई है. इस पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी है.
फिलहाल फैन्स टाइगर के सही सलामत रहने की दुआ कर रहे हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved