img-fluid

‘चाय, समोसा, रस मलाई, सारे माफिया अपने भाई’, 15 जिलों में लगे पोस्टर; सपा पर निशाना

October 23, 2026

लखनऊ। अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात के बाद यूपी में सियासी हलचल तेज हो गई है। यूपी के 15 जिलों में राजनीतिक पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा गया है। जानकारी के मुताबिक लखनऊ, बलिया, मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, वाराणसी, बस्ती, हरदोई और सीतापुर समेत यूपी के 15 जिलों में इस तरह के पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी और आजम खान की तस्वीरें अखिलेश यादव के साथ लगाई गई हैं। इन पोस्टरों में स्लोगन भी लिखे हुए हैं, जिनके जरिए सपा पर माफियाओं के साथ होने के आरोप लगाए गए हैं।

दरअसल, यूपी के कई शहरों में लगे पोस्टर में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान लगाए गए आरोपों का जिक्र किया गया है। इनमें 2013 की UPPCS भर्ती परीक्षा का भी जिक्र है। इसके अलावा पोस्टर में 86 में से 56 भर्तियां जाति विशेष के लोगों के लिए होने का दावा किया गया है। पोस्टरों के जरिए सपा पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव को निशाना बनाया गया है। पोस्टर में अखिलेश की इफ्तार पार्टी और सपा सरकार में हुए मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र किया गया है। इसके अलावा अखिलेश सरकार में कब्रिस्तान की बाउंड्री के लिए 200 करोड़ आवंटित करने को लेकर भी निशाना साधा गया है।


  • इनमें से एक पोस्टर पर लिखा है, ‘चाय, समोसा, रस मलाई, सारे माफिया अपने भाई’, वहीं एक अन्य पर लिखा है, ‘रसगुल्ला और रसमलाई, एक जाति की सत्ता आई’, एक अन्य पोस्ट में लिखा है, ‘दाल चावल और अचार, पार्टी मतलब एक परिवार’, एक अन्य पोस्ट पर लिखा है, ‘दंगा, इफ्तार और बिरयानी’, सपा राज की असल कहानी’, एक और पोस्टर भी सामने आया है, जिसपर लिखा है, ‘खैनी और बनारसी पान, बजट चला गया कब्रिस्तान’, वहीं एक अन्य पोस्टर पर लिखा है, ‘एक कचौड़ी, दो समोसा, गिरगिटेश का क्या भरोसा’। वहीं अखिलेश यादव और उनकी पार्टी को निशाना बनाने वाले विवादित होर्डिंग सामने आने के बाद शुक्रवार को उत्तर प्रदेश का राजनीतिक माहौल गरमा गया।

    ये विवादित पोस्टर ऐसे समय में सामने आए हैं, जब हाल ही में अखिलेश यादव ने रामपुर जिला जेल जाकर आजम खान से मुलाकात की थी। इस मुलाकात को लेकर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगियों ने तीखी प्रतिक्रिया दी और सपा पर राजनीतिक अवसरवाद अपनाने तथा आपराधिक तत्वों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। इससे पहले 22 अक्टूबर को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी 2027 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए “पूरी तरह एकजुट” है। उन्होंने दावा किया कि राज्य से भाजपा का सफाया हो जाएगा। साथ ही, उन्होंने जाति जनगणना और जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण की मांग का भी समर्थन किया।

    Share:

  • 'राम ने यादव को मारा' जैसी गलतियां मिलने पर चुनाव आयोग ने दी सफाई, 158 गलत एंट्रीज पकड़ी गईं

    Fri Oct 23 , 2026
    नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) चुनावों की मतदाता सूची में कई गड़बड़ियां सामने आई थीं। इनमें “राम ने यादव को मारा”, “राम ने शर्मा को मारा” जैसे नाम और मतदाता के पिता के नाम की जगह “https://B.Com” जैसी प्रविष्टियां सामने आई हैं। इन गड़बड़ियों को देखते हुए चुनाव आयोग (EC) ने अब स्पष्टीकरण […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved