img-fluid

इंदौर: अन्नपूर्णा में ब्राउन शुगर जप्त, मिश्र नगर तालाब के पास से पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

October 23, 2026

इंदौर। इंदौर कमिश्नरेट में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मिश्र नगर तालाब के पास से एक संदिग्ध तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुई है। पुलिस अब इस बात की तह तक जाने में जुटी है कि आरोपी यह मादक पदार्थ कहां से लेकर आया था।


  • इंदौर शहर को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस कमिश्नरेट द्वारा अपराधियों और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।​इसी क्रम में अन्नपूर्णा थाना पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त और सघन चेकिंग कर रही थी, तभी पुलिस को सूचना मिली कि मिश्र नगर तालाब के पीछे एक संदिग्ध युवक घूम रहा है।​सूचना पर मुस्तैद पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वहां संदिग्ध हालत में घूम रहे युवक को धरदबोचा। पकड़े गए आरोपी की पहचान सूजल उर्फ लड्डू पिता संतोष निवासी लाल बहादुर शास्त्री नगर, अन्नपूर्णा के रूप में हुई है।​

    पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली, तो उसके कब्जे से 0.9 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद हुई।​अन्नपूर्णा थाने में आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत सुसंगत धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है।​पुलिस अब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह यह ब्राउन शुगर किससे खरीदकर लाता था और क्षेत्र में इसे किसे सप्लाई करने की फिराक में था। इस अवैध नशे के पूरे नेटवर्क और अन्य संलिप्त आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस की तफ्तीश जारी है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved