img-fluid

‘शांति और स्थिरता बनाए रखें’, अरुणाचल में सीमा पर तनाव को लेकर चीन ने तोड़ी चुप्पी

October 26, 2026

बीजिंग। चीन ने सोमवार को अरुणाचल में सीमा पर विवाद को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उसने भारत से सीमा पर बनी सहमति लागू करने और शांति बनाए रखने की अपील की। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा, चीन ने दोनों देशों के बीच हुए समझौतों और अहम सहमतियों का लगातार और सख्ती से पालन किया है। उन्होंने कहा, चीन सीमा पर क्षेत्रीय संप्रभुता और स्थिरता बनाए रखने के लिए नियमित गश्त और प्रबंधन से जुड़ी गतिविधियां करता है।


  • उन्होंने चीन-भारत सीमा पर एक बार फिर आमने-सामने की स्थिति बनने की खबरों पर यह बयान दिया। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि ऐसी घटनाएं तब होती हैं, जब चीनी सैनिक गश्त के तय तरीकों से हटकर काम करते हैं। गुओ ने कहा, चीन और भारत राजनयिक और सैन्य माध्यमों से एक-दूसरे के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा, चीन को उम्मीद है कि भारत भी इसी दिशा में काम करेगा। दोनों देश मिलकर आपसी सहमतियों को लागू करेंगे। साथ ही, सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाएंगे।

    Share:

  • रेडियो कॉलर लगा नर चीता घायल, हमले की आशंका; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    Mon Oct 26 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश में चीता प्रोजेक्ट की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। श्योपुर के जंगल में रेडियो कॉलर लगा एक नर चीता घायल अवस्था में मिला है। उसे रेस्क्यू कर कूनो नेशनल पार्क के चिकित्सा केंद्र में पहुंचाया गया है। वन विभाग ने मामले की जांच के लिए विशेष टीमें […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved