img-fluid

भाजपा का महीनेभर का अभियान, 1 नवंबर से देशभर में पदयात्राएं निकालेगी पार्टी

October 26, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी इंडिया ब्लॉक एक नवंबर को बड़ी रैली करने की तैयारी कर रहा है। इसके जवाब में भारतीय जनता पार्टी भी उसी दिन से महीनेभर का अभियान शुरू करने जा रही है। इसके तहत बड़े राजनेता एक साथ अलग-अलग जगहों पर पदयात्राएं करेंगे। यह अभियान इंडिया ब्लॉक की प्रस्तावित रैली के जवाब में आयोजित किया जा रहा है। इंडिया ब्लॉक की यह बड़ी रैली एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी। इसका नाम ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रखा गया है।

भाजपा शासित राज्यों के बड़े मंत्री और मुख्यमंत्री देशभर में पदयात्राओं में हिस्सा लेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के भी कुछ कार्यक्रमों में शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 2 नवंबर को हैदराबाद में पदयात्रा में शामिल होने की संभावना है। वह 5 नवंबर को हरियाणा में भी पदयात्रा में हिस्सा ले सकते हैं।


  • इंडिया ब्लॉक ने चुनाव आयोग के विरोध में इस बड़ी रैली का एलान किया है। विपक्ष का आरोप है कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण में अनियमितताएं हो रही हैं। विपक्षी नेताओं ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी की है। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने कार्यक्रम के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी किया था। इसके तहत 25 अक्तूबर से 3 नवंबर तक सुरक्षा और यातायात के समन्वय को मंजूरी दी गई थी।

    हालांकि, रैली की तय तारीख को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन पर लगातार निशाना साध रही है। भाजपा का कहना है कि 1 नवंबर 1984 में दिल्ली में हुए सिख-विरोधी दंगों की बरसी है। इसके अलावा, चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखा है। इसमें व्यापारियों के संगठन ने त्योहारों के सीजन को देखते हुए रैली को 10 नवंबर के बाद आयोजित करने की अपील की है।

    Share:

  • Family Enraged Over Daughter’s Love Affair; Forces Lover and His Father to Parade Naked

    Mon Oct 26 , 2026
    Kolkata: A shocking incident involving a love affair has left an entire neighborhood in Kolkata stunned. In Basundhara Park, located within the jurisdiction of the Sarsuna Police Station in Behala, a young man, his friend, and his father were subjected to extreme brutality—they were stripped naked and paraded through the locality. The incident sparked widespread […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved