img-fluid

‘अर्णब’ तूफान से गुरुवार से शहर में बारिश की संभावना

October 27, 2026

  • बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ हुआ सक्रिय, कल आंध्र प्रदेश तट पार करने का अनुमान
  • आज तूफान अति प्रचंड होने की संभावना, 140 किलोमीटर की रफ्तार तक पहुंचेंगी हवाएं

उज्जैन। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ के सक्रिय होने के साथ ही मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 29 अक्टूबर गुरुवार को प्रदेश के सभी हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसकी शुरुआत दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश से होने की संभावना है। इसके बाद सिस्टम के आगे बढऩे के साथ बारिश का दायरा बढ़ सकता है।


  • मौसम विभाग द्वारा आज सुबह जारी राष्ट्रीय बुलेटिन के अनुसार, चक्रवाती तूफान ‘अर्णबÓ मध्य और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। यह पिछले छह घंटों में 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पश्चिम की ओर बढ़ा है। इसके आज अति प्रचंड चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है और इसके चलते उज्जैन में भी जोरदार बारिश हो सकती है।

    कल आंध्र प्रदेश के तट से टकराने का अनुमान
    मौसम विभाग के अनुसार, तूफान के कल सुबह तक बापटला और विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश एवं यानम के तटों को पार करने की संभावना है। इस दौरान हवा की अधिकतम गति 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटा और झोंकों की गति 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

    दक्षिण-पूर्वी मप्र से बढ़ेगा बारिश का दायरा
    इस चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। इसके बाद धीरे-धीरे इसका प्रभाव दूसरे क्षेत्रों तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 29 अक्टूबर को प्रदेशभर में बारिश की स्थिति बन सकती है। मौसम में यह बदलाव अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है। अक्टूबर के अंतिम दिनों में बारिश होने से मौसम में बदलाव और तापमान में गिरावट भी संभव है।

    Share:

  • चौड़ी सड़कों पर सामान रखा या गाड़ी पार्क की तो खैर नहीं

    Tue Oct 27 , 2026
    चौड़ीकरण के बाद भी अतिक्रमण, तीन गैरेज संचालकों पर 1500 रुपए का जुर्माना उज्जैन। शहर में 15 से 18 मीटर चौड़ी की गई सड़कों पर दुकानदारों और गैरेज संचालकों ने सामान व वाहन रखकर फिर अतिक्रमण कर लिया। इससे सड़कें संकरी हो गई हैं और यातायात प्रभावित हो रहा है। अब सड़क पर सामान रखने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved