img-fluid

इंदौर में महिला मित्र के फ्लैट में मिला बिजली कर्मचारी का शव, हाथों पर मिले चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी

October 27, 2026

इंदौर। इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र की रामकमल रेसिडेंसी में एक बिजली कर्मचारी का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान निर्मल सिंह राजपूत के रूप में हुई है, जो पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे। उनका शव महिला मित्र के फ्लैट में मिला है। मृतक के हाथों पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगी।


  • दरअसल, यह मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र की रामकमल रेसिडेंसी का है, जहां बीती रात पुलिस को एक फ्लैट में शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मृतक की पहचान निर्मल सिंह राजपूत के रूप में हुई, जो एरोड्रम थाना क्षेत्र के निवासी थे और बिजली कंपनी में लाइनमैन के पद पर पदस्थ थे। प्रारंभिक जांच में मृतक के हाथों पर चोट के निशान मिलने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में महिला मित्र सहित अन्य संबंधित लोगों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि बिजली कर्मचारी की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके आधार पर आगे की जांच को दिशा मिलेगी।

    Share:

  • इंदौर में देर रात असामाजिक तत्वों का उत्पात, कारों और मकान की खिड़की के कांच फोड़े; स्कीम नंबर 78 क्षेत्र में वारदात

    Tue Oct 27 , 2026
    इंदौर। इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में देर रात वाहनों और मकान के कांच फोड़ने का मामला सामने आया है। स्कीम नंबर 78 क्षेत्र में दो अज्ञात व्यक्तियों पर कार के आगे, पीछे और साइड के कांच तोड़ने का आरोप लगाया गया है। मामले में कार मालिक मथियास केलवा ने लसूड़िया थाने में शिकायत आवेदन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved