img-fluid

इंदौर की युवती से चलती कार में गैंगरेप

October 27, 2026

  • दो लोगो के खिलाफ प्रकरण दर्ज-इंस्टाग्राम पर दोस्ती की फिर किया दुष्कृत्य

उज्जैन। इंदौर की युवती से चलती कार में गैंगरेप का मामला सामने आया है। देर रात युवती ने नानाखेडा थाने में प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।



  • इंदौर की 20 वर्षीय युवती के साथ चलती कार में दुष्कृत्य का मामला सामने आया है। कल एक युवक चक्रेश जैन ने उसे बुलाया तथा कार में चार अन्य दोस्त भी आ गएएवं दुष्कृत्य किया। रात करीब 12 बजे थाने अपने भाई के साथ लड़की ने नानाखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल चक्रेश जैन एवं एक अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज हुआ है। सीएसपी श्वेता गुप्ता ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है।

    युवती से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
    उज्जैन। पीडि़ता द्वारा थाना चिंतामण गणेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि क्षिप्रा ब्रिज के पास दो युवक मोटरसाइकिल से उसके पास आए तथा मजदूरी के पैसे देने का झांसा देकर उसे अपने साथ ले गए। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया। चिंतामण गणेश पुलिस द्वारा दुष्कर्म के प्रकरण में राकेश पिता तोलाराम, निवासी रत्नाखेड़ी, दिलीप, निवासी उज्जैन को गिरफ्तार किया।

    Share:

  • संतों की समाधि पर पहुँचे सीएम..कड़छा धाम के लिए 1 करोड़ की घोषणा

    Tue Oct 27 , 2026
    पीर मत्स्येंद्रनाथ की समाधि पर टेका माथा, गुरु टेकचंद महाराज के समाधि पर्व में हुए शामिल उज्जैन। मुख्यमंत्री सोमवार को पीर मत्स्येंद्रनाथ की समाधि पर पहुंचे। यहां दर्शन के बाद वे ग्राम कड़छा स्थित गुरु टेकचंद महाराज के धाम पहुंचे और उनके समाधि पर्व पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने धर्मस्थल के विकास के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved