
उज्जैन। इंदौर रोड सिक्सलेन के शहरी हिस्से में बन रहा फ्लाई ओवर ब्रिज यातायात के लिए खोल दिया गया है। यह ब्रिज लालगेट महामृत्युंजय द्वार से अंजूश्री होटल तक बना हुआ है।
इंदौर उज्जैन मार्ग को फोरलेन से 6 लेन में बदला जा चुका है। इसी मार्ग पर डी मार्ट के सामने से इंदौर रोड से उज्जैन की तरफ फ्लाईओवर ब्रिज बनाया गया है। उज्जैन की तरफ इसकी दो शाखाएं उतारी गई है। एक शाखा महामृत्युंजय द्वारा लाल गेट होते हुए होटल अंजू श्री तक तथा दूसरी शाखा नानाखेड़ा की ओर उतारी गई है। इस पर आवागमन भी शुरू हो गया है और महामृत्युंजय द्वारा का कायाकल्प भी किया जा रहा है । फ्लाईओवर ब्रिज पर आवागमन शुरू हो जाने के बाद महामृत्युंजय द्वारा और नानाखेड़ा वाली तरफ के यह दोनों मार्ग निखरे हुए नजर आ रहे हैं। यह फ्लाईओवर ब्रिज बन जाने के बाद इंदौर रोड से उज्जैन की ओर आने के लिए आवागमन और आसान हो गया है।