img-fluid

MP: पार्टी छोड़कर गए नेताओं की वापसी का पुरजोर विरोध, लग सकता है अभियान पर ब्रेक

October 28, 2026

भोपाल। कांग्रेस में घर वापसी अभियान को लेकर पार्टी में दो फाड़ हो गई है! हाल ही में आयोजित संभागीय बैठकों में जिलों के पदाधिकारियों ने कांग्रेस नेताओं की घर वापसी का विरोध किया था। कई पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और पदाधिकारी रहे नेताओं के वापसी की बात कही गई थी। लेकिन सभी ने एक स्वर में पार्टी छोड़कर गए नेताओं को वापस लेने का विरोध किया है। यह मुद्दा हाल ही में हुई जिला अध्यक्ष और प्रभारी की बैठक में उठा था।

कांग्रेस से नाता तोड़कर बीजेपी का दामन थामने वाले नेताओं की ‘घर वापसी’ की राह आसान नजर नहीं आ रही है। पार्टी का साफ कहना है कि बीजेपी छोड़कर आने वालों को अब पैराशूट एंट्री नहीं मिलेगी, बल्कि इसके लिए कड़े राजनीतिक इम्तिहान से गुजरना होगा। वहीं पार्टी छोड़कर गए नेताओं को वापस कांग्रेस में लेने का विरोध किया जा रहा है।


  • आपको बता दें कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव के बाद कई बड़े नेताओं और पदाधिकारी ने पार्टी छोड़ी थी। हाल ही में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने घर वापसी को लेकर अभियान चलाने की बात कही थी। लेकिन जिले में वापसी को लेकर विरोध उठ रहा है। ऐसे में इस अभियान पर ब्रेक लग सकता है। वहीं इस मामले में कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने कहा कि संगठन को सोच समझकर निर्णय करना चाहिए। बैठक में तय होना चाहिए कि किसकी वापसी हो और किसकी नहीं… बरैया ने कहा कि संगठन का निर्णय सबके लिए मान्य होगा, सभी पक्षों पर विचार होना चाहिए।

    Share:

  • आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का बड़ा एक्शन, 426 करोड़ की संपत्ति अटैच, 1170 करोड़ आंकी गई बाजार कीमत

    Wed Oct 28 , 2026
    लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान (Mohammad Azam Khan) की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के लखनऊ जोनल ऑफिस ने रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन और इमारतों को अटैच करने की कार्रवाई की है। मनी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved