img-fluid

निर्माण कार्यों में मजदूरों की सुरक्षा से खिलवाड़, बिना उपकरणों के कर रहे काम

October 29, 2026

  • करोड़ों के कार्यों के बीच श्रमिकों की जान जोखिम में

उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के लिए उज्जैन में निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं, लेकिन इन कामों में जुटे मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। कई स्थानों पर मजदूरों के बिना हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट और अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरणों के काम करने की स्थिति सामने आ रही है। निर्माण स्थलों पर सुरक्षा के इंतजामों में लापरवाही बरती गई तो हादसे में किसी मजदूर की जान भी जा सकती है।



  • सिंहस्थ के लिए शहर में सड़कों, पुल-पुलियाओं और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं। इन निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने का दबाव है, लेकिन काम की रफ्तार के बीच मजदूरों की सुरक्षा को नजरअंदाज करना गंभीर चिंता का विषय है। ऊंचाई पर काम करने वाले श्रमिकों के लिए सेफ्टी बेल्ट, सिर की सुरक्षा के लिए हेलमेट, पैरों में सुरक्षा जूते और अन्य आवश्यक उपकरण बेहद जरूरी हैं। इसके बावजूद यदि मजदूर इन सुविधाओं के बिना काम कर रहे हैं, तो दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार और निगरानी करने वाले अधिकारियों की होती है। काम शुरू होने से पहले सुरक्षा मानकों की जांच नहीं की जा रही है। श्रमिकों को जरूरी उपकरण उपलब्ध नहीं.कराए जा रहे हैं। नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई नहीं हो रही है।

    अब तक छह मजदूर जान गवां चुके है..
    सिंहस्थ की तैयारियों में श्रद्धालुओं की सुविधा और शहर के विकास के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। मजदूरों की जान की सुरक्षा को प्राथमिकता नहीं मिल रही है। सिंहस्थ के काम करने के दौरान अभी तक अलग-अलग जगह छह मजदूरों की मौत हो चुकी है। हादसों के बाद भी सभी निर्माण स्थलों पर मजदूरों को हेलमेट और सेफ्टी बेल्ट नहीं रहे हैं। ऊंचाई पर काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। जिम्मेदार अधिकारी और एजेंसी ठेकेदारों द्वारा होने वाले सुरक्षा इंतजामों की नियमित जांच नहीं कर रहें है। मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभाग कब ठोस कदम उठाएगा?

    Share:

  • सिंहस्थ के लिए 200 एकड़ जमीन में उगाएंगे गेंदा और गुलाब के फूल

    Thu Oct 29 , 2026
    सरकार ने भेजा प्रस्ताव, जल्दी ही जिले में चिन्हित होगी जमीन एक महीने के इस मेले में हजारों टन फूलों की होगी मांग उज्जैन। सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां जोर-शोर से हो रही हैं। पूजा के लिए पूरे महीने फूलों की जरूरत होगी। इसके लिए सरकार ने जिले की 200 एकड़ जमीन पर विभिन्न प्रजातियों के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved