img-fluid

UP: अमेठी में एक मेले में कचौरी-टिक्की खाने से बीमार हुए 102 लोग, दो गिरफ्तार

October 30, 2026

अमेठी। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अमेठी जिले (Amethi district) के कोटवा गांव में आयोजित एक मेले के दौरान स्नैक्स (Snacks) खाने से 102 लोग अचानक बीमार पड़ गए. बताया जा रहा है कि मेले में लगे एक स्टॉल से कचौरी और टिक्की खाने (Kachoris and Tikkis Eating) के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है और इस मामले में दो लोगों को अरेस्ट कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक (SP) सरवणन टी ने बताया कि पुलिस ने मेले में फूड स्टॉल लगाने वाले राजकुमार और कुकिंग ऑयल इस्तेमाल करने वाले शिव कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। फूड सेफ्टी ऑफिसर मिथुन की शिकायत पर दर्ज की गई एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 275 और फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट के रिलेवेंट प्रोविजन्स लगाए गए हैं।


  • एसपी के मुताबिक मोहनगंज थाना एरिया के मटरवा गांव के रहने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है.

    चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. अंशुमन सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान ने अधिकारियों को सूचना दी थी कि मेले में स्नैक्स खाने के बाद बच्चों और बड़ों को उल्टी और दस्त की शिकायत हुई है. इसके तुरंत बाद एक मेडिकल टीम गांव पहुंची, 39 बच्चों और 63 वयस्कों समेत कुल 102 लोगों की जांच और इलाज शुरू किया गया।

    वहीं, गंभीर रूप से बीमार 10 बच्चों और सात वयस्कों समेत कुल 17 लोगों को इलाज के लिए तिलोई के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। CMO ने कहा कि सभी मरीज खतरे से बाहर हैं और सिचुएशन पर नजर रखने के लिए एक हेल्थ टीम गांव में तैनात है।

    Share:

  • 53 सीटों के साथ सबसे आगे नेतन्याहू का गठबंधन, फिर भी बहुमत से दूर, इजरायल में सरकार गठन पर सस्पेंस

    Fri Oct 30 , 2026
    नई दिल्ली। इजरायल (Israel) के संसदीय चुनाव (Parliamentary Elections) की मतगणना (Vote counting) पूरी होने के बाद भी नई सरकार के गठन को लेकर तस्वीर साफ नहीं हुई है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) के गठबंधन को 53 सीटें मिली हैं, जबकि विपक्षी गठबंधन के खाते में 48 और अरब पार्टियों को 19 सीटें मिली […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved