img-fluid

MP : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का निधन, लंबे समय से थीं बीमार

October 30, 2026

भोपाल. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री (Union Minister ) शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) की मां काशीबाई (Kashibai) का शुक्रवार सुबह भोपाल (Bhopal) स्थित एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ थीं। उनके निधन की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में शोक है। स्वर्गीय काशीबाई का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए शुक्रवार सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक भोपाल के 9-बी, साकेत नगर स्थित निवास पर रखा जाएगा। इसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके गृह ग्राम जैत, जिला सीहोर ले जाया जाएगा। दोपहर 3 बजे जैत में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


  • शिवराज के पिता ने किया था दूसरा विवाह
    शिवराज सिंह चौहान की जैविक मां का नाम स्वर्गीय सुंदरबाई चौहान था। उनका निधन शिवराज के बचपन में ही हो गया था। इसके बाद उनके पिता प्रेम सिंह चौहान ने दूसरा विवाह किया था। काशीबाई उनकी दूसरी मां थीं। जानकारी के अनुसार, काशीबाई से एक पुत्र वरुण का जन्म हुआ था। वहीं सुंदरबाई से शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह, रोहित सिंह और बेटी शशि हैं।

    Share:

  • अजमतुल्लाह उमरजई ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, नंबर-6 पर उतरकर ठोका 116 रन का तूफानी शतक, फुल मेंबर टीमों में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

    Fri Oct 30 , 2026
    नई दिल्ली। अफगानिस्तान (Afghanistan)के स्टार ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई(All-rounder Azmatullah Omarzai) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International Cricket)में ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसने क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए ऐतिहासिक शतक जड़ा। उनकी तूफानी पारी की बदौलत अफगानिस्तान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved