img-fluid

MP: पत्नी की आत्महत्या के 20 दिन बाद पति ने भी लगाई फांसी, थाने से लौटने के बाद उठाया खौफनाक कदम

October 31, 2026

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के ठीक 20 दिन बाद उसके पति ने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इंदरगंज थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष के साथ-साथ पुलिस पर भी गंभीर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। परिजनों का दावा है कि थाने में पूछताछ के दौरान युवक के साथ मारपीट की गई थी, जिससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया।

ऊपरी मंजिल पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंदरगंज थाना क्षेत्र के कुम्हारों का मोहल्ला निवासी संतोष वर्मा ने देर रात अपने घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजनों को घटना की जानकारी मिली, तो कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस पूरी घटना के तार 20 दिन पुरानी एक अन्य घटना से जुड़े हुए हैं। करीब 20 दिन पहले संतोष की पत्नी प्रीति वर्मा ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पत्नी की मौत के बाद प्रीति के मायके वालों ने संतोष वर्मा पर आत्महत्या के लिए उकसाने (धोखाधड़ी/प्रताड़ना) का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।


  • थाने में हुई मारपीट और मिल रही थीं धमकियां
    मृतक के बेटे वंश वर्मा और परिजन अनिल जाटव ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार को पुलिस ने पूछताछ के लिए संतोष को थाने बुलाया था। परिजनों का दावा है कि रात करीब 11 बजे जब संतोष थाने से घर लौटा, तो वह काफी डरा हुआ था। उसने परिजनों को बताया कि थाने में उसके साथ मारपीट की गई है, साथ ही ससुराल पक्ष के लोग लगातार उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रहे थे। इन्ही धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर उसने रात में यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

    पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम
    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। इंदरगंज थाने के विवेचक अनूप शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम कर लिया गया है। पुलिस अब पत्नी की आत्महत्या के मामले, संतोष से हुई थाने की पूछताछ और परिजनों द्वारा लगाए गए मारपीट व प्रताड़ना के तमाम आरोपों की निष्पक्षता से पड़ताल कर रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • चुनाव चोरी की साजिश, 13.2 करोड़ वोटर के नाम हटाए…खरगे के CEC पर 6 आरोप

    Sat Oct 31 , 2026
    नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Congress President Mallikarjun Kharge) के आवास पर ‘इंडिया’ गठबंधन (‘INDIA’ alliance) का CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम आयोजित किया गया. लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार ने इस महाभियोग कार्यक्रम की अध्यक्षता की. कार्यक्रम में बोलते हुए खरगे ने कहा कि वोट का अधिकार खतरे में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved