img-fluid

अमेरिका में पढ़ाई से भारतीय छात्रों का मोहभंग, सालभर में 50 हजार घट गए

November 01, 2026

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) की सख्त आव्रजन नीतियों और बदलते माहौल का असर अब भारतीय छात्रों (Indian students) के अमेरिका जाने के रुझान पर भी दिखने लगा है। कभी उच्च शिक्षा के लिए पहली पसंद माने जाने वाले अमेरिका को लेकर भारतीय छात्रों का आकर्षण कम हुआ है। एक साल में वहां सक्रिय भारतीय छात्रों की संख्या करीब 50 हजार घट गई। हालांकि, भारत अब भी अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय छात्रों का सबसे बड़ा स्रोत बना हुआ है।

अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (डीएचएस) के स्टूडेंट एंड एक्सचेंज विजिटर इंफार्मेशन सिस्टम (एसईवीआइएस) के आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर 2026 में अमेरिका में सक्रिय भारतीय छात्रों की संख्या 3,16,893 रह गई, जबकि अक्टूबर 2025 में यह 3,66,258 थी। इस तरह एक साल में 49,365 छात्रों की कमी आई, जो लगभग 13.5 प्रतिशत है। यह गिरावट अमेरिका में पढ़ रहे कुल अंतरराष्ट्रीय छात्रों की तुलना में कहीं अधिक है। इस अवधि में सभी देशों के सक्रिय छात्रों की संख्या 12,83,240 से घटकर 11,92,572 रह गई, यानी करीब 7.1 प्रतिशत की कमी। चीन से आने वाले छात्रों की संख्या भी 10.2 प्रतिशत घटकर 2,20,157 रह गई।


  • मास्टर्स में सबसे ज्यादा गिरावट
    भारतीय छात्रों के बीच सबसे बड़ी गिरावट मास्टर्स पाठ्यक्रमों में दर्ज की गई। इस स्तर पर छात्रों की संख्या 2,92,929 से घटकर 2,34,034 रह गई, यानी करीब 20 प्रतिशत की कमी। इसके विपरीत, पीएचडी करने वाले भारतीय छात्रों की संख्या 28,609 से बढ़कर 41,729 हो गई। स्नातक पाठ्यक्रमों में भी संख्या 38,522 से घटकर 36,011 रह गई। आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर 2026 में अमेरिका में 1,95,341 भारतीय पुरुष और 1,21,552 छात्राएं सक्रिय छात्र रिकार्ड में दर्ज थीं।

    तीन लाख से ज्यादा वीजा रद
    अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया कि विदेश मंत्री मार्को रूबियो के कार्यकाल में तीन लाख से अधिक वीजा रद किए गए हैं। अमेरिकी इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। ट्रंप प्रशासन, अमेरिकी वीजा रखने वाले विदेशी नागरिकों के मामलों की व्यापक समीक्षा कर रहा है। ये आंकड़े शनिवार देर शाम विभाग के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जारी किए। विभाग के अनुसार, सबसे ज्यादा 4000 वीजा बर्थ टूरिजम पर अमेरिका आनेवालों के रद किए गए। इसके जरिये अमेरिका में जन्म लेनेवाले बच्चों को वहां की नागरिकता मिल जाती है।

    ईबी-2 ग्रीन कार्ड की कतार में 91% भारतीय
    अमेरिका में स्थायी निवास यानी ग्रीन कार्ड पाने की प्रतीक्षा कर रहे भारतीय पेशेवरों की लंबी कतार भी चिंता बढ़ा रही है। अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (यूएससीआइएस) के जून 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, एडवांस्ड डिग्री वाले पेशेवरों की ईबी-2 श्रेणी में वीजा नंबर का इंतजार कर रहे 3,91,296 स्वीकृत आवेदनों में से 3,56,360 भारत में जन्मे लोगों के हैं। यानी करीब 91.1 प्रतिशत आवेदन भारतीयों के हैं। चीन के ऐसे आवेदनों की संख्या 34,936 है।

    Share:

  • मध्यप्रदेश में स्टेट डेटा गवर्नेंस कमेटी का गठन, मुख्य सचिव होंगे अध्यक्ष, आदेश जारी

    Sun Nov 1 , 2026
    भोपाल। शासकीय विभागों (Government departments) के बीच डेटा के सुरक्षित, एकीकृत एवं प्रभावी आदान-प्रदान तथा नागरिकों की डेटा गोपनीयता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य डेटा गवर्नेंस समिति (State Data Governance Committee) का गठन किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। समिति के अध्यक्ष मुख्य सचिव होंगे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved