
उज्जैन। युवा मंच सत्संग समिति द्वारा रविवार एक नवंबर को भी 100 निराश्रित बुजुर्गों को 10-10 किलो गेहूं का वितरण किया गया। जीरो पॉइंट ब्रिज के पास हीरा मिल परिसर स्थित हृदयेश्वर महादेव मंदिर पर वितरण कार्यक्रम रखा गया। समाजसेवी अजीत मंगलम ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उज्जैन विकास प्राधिकरण के डायरेक्टर विजय अग्रवाल, कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी राजेश अग्रवाल, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजय मेहता तथा गढ़कालिका माता मंदिर की महंत टीनानाथ उपस्थित थीं।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश की खुशहाली की कामना के साथ कैट की उज्जैन शाखा द्वारा प्रदेश के मुख्य वृक्ष बरगद का रोपण भी किया गया। पौधरोपण में कैट के संभागीय अध्यक्ष अवंतस जैन, संभागीय संगठन महामंत्री सुनील गुप्ता, जिला अध्यक्ष राकेश बजाज, जिला प्रभारी मनीष अग्रवाल, नगर अध्यक्ष सुभाष मित्तल व मंच के पदाधिकारियों ने अपनी सहभागिता निभाई। इस माह के गेहूं वितरण में दानदाताओं ने आगे बढ़कर आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इसमें रविंद्र पोरवाल ने 5500 रुपए, गढ़कालिका माता मंदिर के गादीपति आदित्यनाथ ने 5100 रुपए, मिलन होजियरी के संजय मेहता ने 5100 रुपए, सुश्री टिंकल पुष्पक ने 3000 रुपए, राजन गदिया ने 1100 रुपए, श्रीमती कमलेश शिरोलिया ने 1100 रुपए, श्रीमती कल्पना कतरे ने 1000 रुपए और लक्ष्मण पटेल ने 500 रुपए का नगद सहयोग दिया। इसी क्रम में वरिष्ठ समाजसेवी एवं महाकाल के अनन्य भक्त राजेश अग्रवाल द्वारा आगामी दिसंबर माह के वितरण हेतु 9 क्विंटल गेहूं का सहयोग प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में लायंस क्लब महाकाल के कैलाश डागा ने स्वागत भाषण दिया। अतिथियों का स्वागत व सम्मान मंच के अध्यक्ष मनोहर परमार, उपाध्यक्ष महेश सोनोने, सचिव विजय तिवारी, शिवनारायण जागीरदार, पं. संतोष शर्मा, लीलाधर आड़तिया, ओम हरोड़, लक्ष्मण पटेल, महेंद्र रामी, बाबूलाल मारोठिया, किशन भाटी, धर्मेंद्र जैन, युवा महिला सत्संग समिति की संयोजक गीताबेन रामी, अध्यक्ष लक्ष्मी लश्करी, युवा मानव सेवा समिति के संयोजक रितेश वर्मा, सचिव लोकेंद्र रामी तथा गेहूं वितरण समिति के संयोजक राजेश राणा व अध्यक्ष दारासिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन गेहूं वितरण समिति के उपाध्यक्ष महेश गुप्ता ने किया तथा दानदाताओं, अतिथिगण एवं कैट संस्था के पदाधिकारियों का आभार मंच संस्थापक गोपाल बागरवाल ने माना।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved