img-fluid

उमर अब्दुल्ला ने की राहुल गांधी की तारीफ…. मोदी के सामने बताया बेहतर PM फेस

November 03, 2026

नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Chief Minister Omar Abdullah) ने बता दिया है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के सामने विपक्षा का बेहतर नेता किसे मानते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उनके सामने तीन नामों की लिस्ट रखी गई थी, जिसमें से एक चुनने के लिए कहा गया था। इस लिस्ट में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee), लोकसभा सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) थे।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस लिस्ट में से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को चुना है। साथ ही उन्होंने इसकी वजह भी बताई है और कहा है कि भारत में सिर्फ दो ऐसे दल हैं, जो पूरे देश में हैं। शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में उन्होंने कहा कि बाकी सभी को इस बात का भ्रम है कि वो राष्ट्रीय नेता हैं, लेकिन ऐसा नहीं है।


  • क्यों हैं राहुल गांधी बेहतर विकल्प
    सीएम उमर ने कहा, ‘राहुल गांधी। जो भी आप कहें भारत में दो ही पार्टियां हैं, जिनकी पूरे देश में मौजूदगी है। कम ज्यादा हो सकती है, लेकिन पूरे देश में मौजूदगी है। कांग्रेस और भाजपा। बाकी सभी को बड़ा होने का भ्रम है। मैं आपको बता रहा हूं कि हम कहीं एक छोटे हिस्से को कंट्रोल करते हैं, लेकिन समझते हैं कि राष्ट्रीय पार्टी हैं। ऐसा नहीं है।’

    उन्होंने कहा, ‘हम राष्ट्रीय पार्टी नहीं चलाते, इसलिए राष्ट्रीय नेता भी नहीं हैं। हम तब ही राष्ट्रीय नेता कहलाएंगे, जब हमारी पार्टी राष्ट्रीय होगी। मैं राष्ट्रीय नेता नहीं हूं, मैं जम्मू और कश्मीर तक सीमित हूं। मुझे भ्रम हो सकता है कि मैं राष्ट्रीय नेता हूं, लेकिन ऐसा नहीं है। राहुल गांधी राष्ट्रीय पार्टी का हिस्सा हैं। यह बात उन्हें फायदा पहुंचाती है, जो किसी के पास नहीं है।’

    राहुल गांधी की तारीफ
    इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी की जमकर तारीफ भी की। जब पूछा गया कि राहुल बेहतर नेता हैं या इंसान, तो इसपर उन्होंने कहा, ‘बेहतर इंसान हैं, लेकिन तेजी से खुद को तैयार करते राजनेता भी हैं।’ उन्होंने कहा, ‘सिर्फ कहने के लिए ही नहीं। आप देखिए वो लोगों से किस तरह से मिलते हैं, कैसे बात करते हैं और बैठते हैं। वो लोगों के साथ गहराई से बात करते हैं, जो करने के लिए हम से कई लोगों के पास समय नहीं है। मेरे पास ऐसा करने के लिए समय नहीं है।’

    उन्होंने यह भी कहा है कि हाल के समय में राहुल गांधी का ग्राफ बढ़ा है। उन्होंने कांग्रेस सांसद को लेकर कहा, ‘मुझे तो ऐसा लग रहा है और इससे इनकार करना गलत होगा।’ उन्होंने यह भी कहा कि अब राहुल को सरकार ज्यादा गंभीरता से ले रही है। हाल ही में विपक्षी गठबंधन ने दिल्ली में प्रदर्शन बुलाया था, जिसमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के काम करने के तरीकों पर सवाल उठाए गए थे।

    कांग्रेस के साथ चला रहे हैं सरकार
    90 सीटों वाली जम्मू और कश्मीर विधानसभा में उमर अब्दुल्ला की नेशनल कॉन्फ्रेंस सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन उसके पास पूर्ण बहुमत नहीं है। पार्टी के पास कुल 41 विधायक हैं और राज्य में एनसी कांग्रेस समेत कई छोटे दलों के साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं। फिलहाल, जम्मू और कश्मीर में पूर्ण राज्य के दर्जे का मुद्दा गरमाया हुआ है। वहीं, अटकलें हैं कि एनसी भी बगावत का सामना कर रही है। जबकि, पार्टी नेता इससे इनकार कर रहे हैं।

    Share:

  • न्यूजीलैंड दौरे के बाद वैभव सूर्यवंशी का अगला मिशन तय, घरेलू क्रिकेट में अब दिखेगा तूफानी अंदाज..

    Tue Nov 3 , 2026
    नई दिल्ली ।न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) समाप्त होने के बाद युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) अब घरेलू क्रिकेट (Domestic Cricket) में अपनी अगली चुनौती के लिए तैयार हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीमित अवसर मिलने के बावजूद उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा। अब उनकी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved