img-fluid

हूती विद्रोहियों ने किया सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हमला… दो ड्रोन अटैक का दावा

November 03, 2026

सना। यमन (Yemen) के हूती विद्रोहियों (Houthi Rebels) ने बड़ा दावा किया है। हूतियों का कहना है कि उन्होंने सऊदी अरब (Saudi Arabia) के पूर्वी प्रांत में स्थित दम्माम एयरपोर्ट (Dammam Airport) पर दो ड्रोन से हमला किया है। हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी के बयान के मुताबिक, यह हमला दो चरणों में किया गया और इसका मकसद एयरपोर्ट के हवाई यातायात को प्रभावित करना था।

एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान समर्थीत इस समूह ने कहा कि उन्होंने सऊदी अरब के दक्षिणी शहर जीजान में एक चेतावनी देने वाले रडार को ड्रोन से निशाना बनाया। साथ ही, जीजान एयरपोर्ट पर खड़े एक सैन्य माल ढोने वाले विमान पर भी ड्रोन दागा गया। हूतियों का कहना है कि ये हमले सफल रहे। हालांकि सऊदी अरब की तरफ से इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सऊदी अधिकारियों ने अभी तक इस घटना पर कोई बयान जारी नहीं किया है।


  • बता दें कि यह दावा ऐसे समय आया है जब कुछ दिन पहले ही दम्माम स्थित किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमला हुआ था। उस हमले में दो लोगों की मौत हो गई थी और आठ अन्य घायल हुए थे। मारे गए लोगों में एक सऊदी नागरिक और एक भारतीय नागरिक शामिल थे। घायलों में भी भारतीय मूल के लोग थे। सऊदी सिविल एविएशन अथॉरिटी ने इस हमले की पुष्टि की थी। हूतियों ने उस हमले की जिम्मेदारी भी ली थी। तब से सऊदी अरब के एयरपोर्ट और तेल सुविधाओं पर हूतियों के हमलों का सिलसिला जारी है।

    गौरतलब है कि यमन में लंबे समय से चल रहे गृहयुद्ध में हूती विद्रोही सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन से लड़ रहे हैं। पिछले कुछ हफ्तों से दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ा है। हूती बार-बार सऊदी एयरपोर्ट, सैन्य ठिकानों और तेल से जुड़ी जगहों पर मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहे हैं। सऊदी अरब भी यमन में हूती ठिकानों पर हवाई हमले कर रहा है। यही कारण है कि दोनों के बीच तनाव चरम पर है, और आए दिन इस तरह की खबरें सामने आती रहती हैं।

    Share:

  • इजरायल में सत्ता के लिए बदले समीकरण! धुर विरोधी गादी आइजनकोट से हाथ मिला सकते हैं नेतन्याहू

    Tue Nov 3 , 2026
    तेल अवीव। इजरायल में 27 अक्टूबर को हुए संसदीय चुनाव (parliamentary elections) के बाद किसी भी राजनीतिक गठबंधन को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) की लिकुड पार्टी (Likud Party) और विपक्षी गठबंधन दोनों सरकार बनाने के लिए जरूरी आंकड़े से दूर हैं। ऐसे में सत्ता के समीकरण साधने के लिए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved