img-fluid

इंदौर: और गिरा पारा, कल की रात भी रही सबसे ठंडी, पहली बार तापमान 12 डिग्री पर

November 06, 2026

इंदौर। शहर (Indore) में ठंड (Cold) का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। हिमालय (Himalaya) से आ रही बर्फीली हवाएं (Icy winds) शहर की फिजा में लगातार ठंडक घोल रही हैं। कल रात सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 12 डिग्री पर जा पहुंचा। इसके साथ ही कल की रात सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात बन गई, वहीं दिन में धूप के कारण पारा तेजी से बढ़ रहा है और गर्मी का एहसास हो रहा है। इसके चलते दिन और रात के तापमान में 20 डिग्री का अंतर आ चुका है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी


  • विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहा, जो सामान्य लेकिन परसों की अपेक्षा 0.7 डिग्री ज्यादा था, वहीं रात से सुबह के बीच न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री और कल की अपेक्षा 0.7 डिग्री कम था। यानी दिन और रात के तापमान में 20 डिग्री का अंतर रहा। दिन में धूप से जहां गर्मी का एहसास हुआ, वहीं सूरज ढलते ही ठंडी हवाओं ने तापमान को गिराना शुरू कर दिया। ठंड का असर आज सुबह तक बना रहा। सूरज निकलने के बाद ठंड से थोड़ी राहत मिली। इस दौरान हवाओं की दिशा उत्तरी रही और अधिकतम रफ्तार 13 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में रात के साथ ही दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे दिन में भी ठंड का असर बढ़ता नजर आएगा।

    Share:

  • केन्या में भूखे रहकर स्वर्ग पाने का दावा, 400 से अधिक मौतों के मामले में पादरी 190 बच्चों की हत्या का दोषी

    Fri Nov 6 , 2026
    नैरोबी। केन्या (Kenya) में धार्मिक अंधविश्वास (Religious Superstition) और दुनिया (World) खत्म होने की भविष्यवाणी के नाम पर सैकड़ों लोगों की जान लेने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। कट्टर ईसाई धार्मिक समूह गुड न्यूज इंटरनेशनल चर्च (News International Church) के प्रमुख पादरी पॉल मैकेंजी को 190 बच्चों की हत्या के मामले में दोषी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved