img-fluid

इंदौर: दिवाली शॉपिंग पार्सल का झांसा देकर गृहणी से 78 हजार की ठगी, 75 हजार रुपये रिफंड….

November 06, 2026

इंदौर. इंदौर (Indore) में साइबर ठगों (Cyber ​​fraudsters) द्वारा त्योहारों के दौरान ऑनलाइन शॉपिंग (shopping online) के नाम पर ठगी की जा रही है। दिवाली की खरीदारी के पार्सल का पता अपडेट करने का झांसा देकर एक गृहणी से 78 हजार रुपये ठग लिए गए। मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को 75 हजार रुपये वापस दिलाए हैं। पुलिस ने लोगों से अनजान लिंक और एपीके फाइल डाउनलोड नहीं करने की अपील की है।


  • दरअसल, पीड़िता ने दिवाली के लिए ऑनलाइन खरीदारी की थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को डिलीवरी बॉय बताते हुए महिला को फोन किया और पार्सल का पता गलत होने की बात कही। पता अपडेट करने के बहाने आरोपी ने महिला के मोबाइल पर एपीके फाइल या लिंक भेजा। जैसे ही महिला ने लिंक पर क्लिक किया, उनके चार अलग-अलग बैंक खातों से कुल 78 हजार रुपये निकल गए। ठगी का एहसास होने पर पीड़िता ने तत्काल एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। क्राइम ब्रांच की फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली, ओडिशा, गुजरात और महाराष्ट्र के संदिग्ध बैंक खातों में ट्रांसफर हुई रकम को फ्रीज कराया। इसके बाद न्यायालय के आदेश से 75 हजार रुपये पीड़िता के खाते में वापस करवाए गए।

    राजेश दंडोतिया एडिशनल डीसीपी

    Share:

  • भिंड में पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, फर्श धंसने से हुआ हादसा

    Fri Nov 6 , 2026
    भिंड। शहर के गर्ल्स स्कूल वाली गली में बुधवार रात एक मकान का फर्श अचानक धंसने (The floor of the house caving in)  से 45 वर्षीय महिला पलंग (Bad) समेत करीब 15 से 16 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। महिला (Woman fell into a pit) कमरे में पलंग की चादर बदल रही थी, तभी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved