img-fluid

धनतेरस…सजे बाजार…होगी खरीददारी…

November 06, 2026

  • शहर में बाजार तो सजे लेकर उत्साह का माहौल नहीं-महंगाई का असर-पाँच दिवसीय दीपावली पर्व की शुरुआत हुई
  • सोना-चांदी के गहनों, बर्तन, नए वाहन, इलेक्ट्रॉनिक आइटमों से सजे शोरूम

उज्जैन। आज खरीदारी के महामुहूर्त धनतेरस से दीपावली पर्व की शुरुआत हुई। शुक्र प्रदोष योग में विभिन्न वस्तुओं को खरीदना शुभ और लाभदायक रहेगा। वहीं प्रदोषकाल में शाम 5.33 बजे से रात्रि 8 बजे तक लक्ष्मी- कुबेर का पूजन करना सर्वश्रेष्ठ रहेगा। शहर के बाजार आज विशेष खरीदारी के लिए सज-संवरकर तैयार हो गए हैं लेकिन उत्साह कम है क्योंकि वस्तुओं के दाम अधिक हैं।



  • कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि की धनतेरस पर आज शुभ शुक्र प्रदोष योग बना है। ये योग धन-संपदा, सौंदर्य और सुख-समृद्धि की वृद्धि के लिए बेहतर माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार स्थिर लग्न में कल माता लक्ष्मी-धन्वंतरि और कुबेर की पूजा करने से घर में धन की स्थिरता बनी रहती है। धनतेरस पर सोना और बर्तन खरीदना बेहद शुभ रहेगा । विशेष रूप से पीतल का बर्तन, जैसे घंटी या कोई भी पात्र खरीदें। इसके साथ ही कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक आइटम व वाहन भी खरीद सकते हैं। आचार्य उपाध्याय ने बताया कि धनतेरस के दिन अगर आपके पास बहुत पैसे खर्च करने को नहीं हैं तो एक झाड़ू भी खरीद सकते हैं। झाड़ू से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। धनतेरस के दिन नई झाड़ू खरीदने से घर की नकारात्मक ऊर्जा और दरिद्रता दूर होती है और बहुत ही शुभ होता है।

    नहीं करें इन वस्तुओं कीखरीददारी
    ज्योतिषाचार्य के मुताबिक कुछ चीजें धनतेरस पर नहीं खरीदनी चाहिए, जैसे लोहा, कांच, धारदार वस्तुएं, काले रंग की वस्तुएं, काले कपड़े, प्लास्टिक के बर्तन , हथियार आदि। इन वस्तुओं को खरीदना धनतेरस पर शुभ नहीं माना जाता। अत: इनको खरीदने से बचें।

    पूजा में करें इन चीजों का इस्तेमाल
    धनतेरस पर साबुत धनिया खरीदना बेहद शुभ माना जाता है, जिसे पूजा में मां लक्ष्मी-कुबेर को अर्पित करें और दिवाली के बाद घर के गमले में ये बीज लगा दें या इसे तिजोरी में रखें। इसके अलावा गोमती चक्र, पीली कौडिय़ां खरीदकर भी दिवाली की पूजा में रखने से धनवृद्धि होती है।

    Share:

  • सोशल मीडिया ने बदला धन तेरस की खरीदारी का ट्रेंड

    Fri Nov 6 , 2026
    उज्जैन। धनतेरस पर आमतौर पर आभूषण, चांदी की गणेशजी- लक्ष्मीजी, बर्तन, कपड़े, झाडू खरीदने की मान्यता और परंपरा है। अब इसमें बदलाव आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली धार्मिक महत्व की मान्यताओं के चलते धन तेरस की खरीदारी का ट्रेंड कुछ बदल गया है। लोग धनतेरस के लिए चांदी के उल्लू और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved