img-fluid

10 मिनट का फेसबुक लाइव और फिर मौत… आदिवासी नेता निशा भगत ने उठाया आत्मघाती कदम

November 06, 2026

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। आदिवासी नेता निशा भगत की खुदकुशी की कोशिश के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना से पहले निशा भगत ने फेसबुक पर लाइव आकर कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने करीब 10 मिनट का एक लाइव वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया था। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बीजेपी नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को निशा भगत ने फेसबुक लाइव के दौरान अपनी परेशानी साझा की और कई लोगों पर आरोप लगाए। निशा भगत ने अपने फेसबुक लाइव में कहा, ”मैं संघर्ष करती रही कि मेरा जनजाति समाज बच पाए, लेकिन कुछ नहीं हो पा रहा है। मुझे बदनाम करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई और उनकी शिकायतों पर भी ध्यान नहीं दिया गया।”


  • निशा ने अपने पिता का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें इस घटना से गहरा दुख होगा। उन्होंने कहा कि कई अधिकारियों और थाना प्रभारी से भी संपर्क किया था, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। आदिवासी नेता ने कहा कि अब वह अपनी जीवन लीला समाप्त करने जा रही है। लाइव में उन्होंने बार-बार कहा कि उनके साथ अन्याय हुआ है और बात सुनने वाला कोई नहीं था।

    बताया जा रहा है कि इसी दौरान उन्होंने पिठोरिया थाना प्रभारी को फोन कर अपनी जान देने की बात भी कही थी, जिसके बाद थाना प्रभारी ने फ़ोन कट कर दिया।

    सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने निशा भगत को फंदे से उतारा और गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फेसबुक लाइव में लगाए गए आरोपों और घटना से जुड़े दूसरे पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

    Share:

  • अंडरवर्ल्ड डॉन बबलू श्रीवास्तव 20 साल पुराने अपहरण केस में बरी, CBI कोर्ट का बड़ा फैसला

    Fri Nov 6 , 2026
    लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अंडरवर्ल्ड डॉन बबलू श्रीवास्तव (Underworld don Babloo Srivastava) को करीब 20 साल पुराने अपहरण केस में बड़ी राहत मिली है. लखनऊ की CBI कोर्ट ने उन्हें इस मामले में दोषमुक्त कर दिया है. यह मामला कोलकाता के होटल लिंगटन के मालिक के अपहरण से जुड़ा था. इस केस में आरोप था […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved