img-fluid

प्रदोषकाल में महालक्ष्मी पूजन करना श्रेष्ठ, धूमधाम से होगी मां लक्ष्मी की अगवानी…

November 07, 2026

  • सायंकाल होते ही रोशनी से दमक उठेगा घर-द्वार…
  • कल सुबह 11.28 बजे तक चतुर्दशी रहेगी…तत्पश्चात लगेगी कार्तिक अमावस्या तिथि

इंदौर। पंचांगों के अनुसार कल दीपावली (Diwali) स्वाति नक्षत्र (Swati Nakshatra) में मनाई जाएगी, वहीं आयुष्मान और सौभाग्य योग भी कल बनेगा। मां महालक्ष्मी (Goddess Mahalakshmi) पूजन का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त कार्तिक अमावस्या तिथि के प्रदोषकाल में कल रहेगा। यह मुहूर्त सायंकाल 5 बजकर 31 मिनट से रात्रि 8 बजकर 9 मिनट तक रहेगा।


  • सनातन धर्मावलंबियों का प्रमुख पर्व दीपोत्सव इस बार छह दिनों तक मनाया जाएगा। तीन साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है, जब अमावस्या तिथि दो दिन रहने के कारण दीपोत्सव की अवधि पांच के बजाय छह दिन की होगी। धनतेरस से शुरू हुआ दीपोत्सव भाईदूज तक चलेगा। इस दौरान आज नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाईदूज सहित सभी प्रमुख पर्व परंपरागत उत्साह, आस्था और श्रद्धा के साथ मनाए जाएंगे। आज नरक चतुर्दशी मनाई जा रही है। चतुर्दशी तिथि आज सुबह 10 बजकर 55 मिनट से शुरू हुई और सुबह 11 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। आज घरों में पांच, 11 या 21 दीपक जलाने की परंपरा है। मान्यता है कि दीपदान करने से नकारात्मकता दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। कल दीपावली पर प्रदोषकाल स्थिर लग्न में माता महालक्ष्मी, मां सरस्वती, विघ्नहर्ता भगवान गणेश और कुबेर का विधि-विधान से पूजन किया जाएगा। श्रद्धालु धन, वैभव, सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की कामना के साथ दीप प्रज्ज्वलित करेंगे। कल स्वाति नक्षत्र रहेगा। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार स्वाति नक्षत्र 27 नक्षत्रों की श्रेणी में 15वां नक्षत्र है और इसका स्वामी राहू है। इस नक्षत्र को स्वतंत्रता, गतिशीलता और प्रगति का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि स्वाति नक्षत्र में किए गए शुभ कार्य विशेष फलदायी होते हैं। वहीं कल आयुष्मान योग को दीर्घायु और आरोग्यता से, जबकि सौभाग्य योग को सुख-समृद्धि और शुभ फल से जोड़कर देखा जाता है। इस कारण दीपावली पर इन दोनों योगों का संयोग विशेष महत्व रखेगा।

    दीपावली पूजन के चौघड़िया अनुसार मुहूर्त
    सर्वश्रेष्ठ प्रदोषकाल मुहूर्त- शाम 5:31 से 8:09 बजे तक, वृषभ काल- शाम 5:54 से 7:50 बजे तक, निशिता काल- रात 11:39 से 12:31 तक, सिंह लग्न – रात्रि 12:25 से रात्रि 2:42 तक।

    चौघड़िया मुहूर्त- कल प्रात: मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) – सुबह 11:27 से 12:05 तक, अपराह्न मुहूर्त (शुभ) – दोपहर 1:26 से 2:48 तक। सायंकाल मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर)- शाम 5:31 से रात 10:27 तक। रात्रि मुहूर्त (लाभ)- 1:43 से 3:22 तक रहेगा।

    राजबाड़ा के महालक्ष्मी मंदिर पर कल उमड़ेगी भीड़ … आड़ा बाजार से यशवंत रोड तक लगेगी लाइन
    कल दीपावली के त्योहार के मौके पर राजबाड़ा स्थित ऐतिहासिक महालक्ष्मी मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ हमेशा की तरह उमड़ेगी। दर्शन के लिए लोगों की इतनी भीड़ उमड़ती है कि एक कतार मंदिर से आड़ा बाजार तक लगती है तो दूसरी ओर मंदिर से यशवंत रोड की ओर लगती है, जो जवाहर मार्ग तक पहुंच जाती है। इसलिए मंदिर में प्रवेश के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। यह मंदिर करीब 300 साल पुराना है। मां लक्ष्मी की पूजा के दिन दीपावली के पर्व पर हमेशा ही राजबाड़ा स्थित होलकरकालीन ऐतिहासिक महत्व के महालक्ष्मी मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ लगती है।

    Share:

  • वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का अंडर-19 एशिया कप में धमाका, 70 रन ठोककर दिलाई भारत को 10 विकेट से जीत, अब पाकिस्तान से होगी टक्कर

    Sat Nov 7 , 2026
    नई दिल्ली। एसीसी मेन्स अंडर(ACC Men’s Under-)-19 एशिया कप 2026 में भारतीय टीम (Indian team)ने जीत के साथ अपने अभियान का शानदार आगाज किया है। शुक्रवार 6 नवंबर को अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड(Amerat Cricket Ground) पर खेले गए मुकाबले में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के सबसे बड़े […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved