img-fluid

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने किया दसवें अयोध्या दीपोत्सव का शुभारंभ

November 07, 2026


अयोध्या । उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन (Vice President Radhakrishnan) ने दसवें अयोध्या दीपोत्सव का शुभारंभ किया (Inaugurated the tenth Ayodhya Deepotsav) । इस अवसर पर संत-धर्माचार्यों के साथ ही राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे ।


  • दीपोत्सव के दौरान सरयू नदी के 56 घाट असंख्य दीपों से जगमग हुए, वहीं श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी से भव्य रूप में सजाया गया । दीपोत्सव में प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के अयोध्या आगमन को प्रतीकात्मक रूप में दर्शाती भव्य शोभायात्रा में देश के 13 राज्यों की सहभागिता रही । रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित आकर्षक झांकियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं । धर्मपथ सहित अन्य प्रमुख मार्गों को थीमैटिक इंटेलिजेंट लाइटिंग और एलईडी पैनलों से सजाया गया ।

    राम की पैड़ी पर सजीव सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग और भव्य लेजर शो का आयोजन हुआ । इसके अलावा, रामायण के प्रसंगों पर आधारित ड्रोन शो और नया घाट पर म्यूजिकल आतिशबाजी ने दीपोत्सव की भव्यता बढ़ाई । अंतरराष्ट्रीय और भारतीय रामलीला दलों ने प्रभु श्रीराम की लीलाओं का मंचन किया, वहीं देश-प्रदेश के करीब 2,000 कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर रामनगरी को भक्तिमय बनाया ।

    इस भव्य आयोजन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मंत्री जयवीर सिंह, राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत प्रशासक रोली सिंह, विधान परिषद सदस्य हरि ओम पांडेय समेत विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंद्र यादव, चंद्रभानु पासवान, डॉ. अमित सिंह चौहान और अभय सिंह भी मौजूद रहे । बता दें कि ‘अयोध्या दीपोत्सव 2026’ रोशनी के इस भव्य उत्सव की 10वीं वर्षगांठ है । रविवार को दीपावली है, उससे ठीक पहले यह आयोजन हो रहा है। आयोजकों द्वारा 56 घाटों पर 30 से 33 लाख मिट्टी के दीये जलाए गए । इनमें मुख्य केंद्र राम की पैड़ी और सरयू नदी के किनारे शामिल रहे ।

    Share:

  • हमारे एयर वॉरियर का शौर्य, साहस और समर्पण अद्भुत है - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

    Sat Nov 7 , 2026
    बागडोगरा । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने कहा कि हमारे एयर वॉरियर का शौर्य, साहस और समर्पण (Valour, Courage and Dedication of our Air Warriors) अद्भुत है (Are Remarkable) । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बागडोगरा एयरफील्ड पर भारतीय वायुसेना के एयर वॉरियर्स से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। इस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved