img-fluid

MP: शिवपुरी में बड़ा हादसा…. दिवाली मनाने जा रहे 100 यात्रियों से भरी बस पलटी

November 08, 2026

शिवपुरी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शिवपुरी (Shivpuri) में बड़ा हादसा हो गया है। दीपावली (Diwali) का त्योहार मनाने अपने घर लौट रहे यात्रियों की खुशियां उस वक्त दहशत में बदल गईं, जब शिवपुरी जिले (Shivpuri district) में करीब 100 यात्रियों से भरी एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसा शनिवार अमोला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 पर हुआ। बस गुजरात के राजकोट से उत्तर प्रदेश के कानपुर जा रही थी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए करेरा स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के मुताबिक, बस शनिवार सुबह गुजरात के राजकोट से कानपुर के लिए रवाना हुई थी। बस में करीब 100 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि बस में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया गया था। हादसे के बाद बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए पुलिस और राहत दल को मशक्कत करनी पड़ी। गनीमत रही कि हादसे में किसी यात्री के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई।


  • ड्राइवर पर शराब पीकर बस चलाने का आरोप
    हादसे के बाद बस में सवार यात्री सचिन कुमार ने ड्राइवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सचिन के मुताबिक, बस में सवार ज्यादातर यात्री दीपावली मनाने के लिए कानपुर जा रहे थे। करीब 1300 किलोमीटर के लंबे सफर के बावजूद बस में केवल एक ही ड्राइवर मौजूद था। यात्री का आरोप है कि हादसे से कुछ किलोमीटर पहले ड्राइवर ने एक होटल पर बस रोकी थी, जहां उसने शराब पी। इसके बाद दोबारा बस चलाते समय वह नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क पर पलट गई।

    हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। अमोला थाना प्रभारी योगेंद्र सेंगर ने बताया कि बस ओवरलोड थी और दुर्घटना के बाद ड्राइवर मौके से भाग गया। पुलिस के अनुसार, किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    इस हादसे ने एक बार फिर लंबी दूरी की बसों में ओवरलोडिंग, ड्राइवर की लापरवाही और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर 1300 किलोमीटर के सफर में एक ही ड्राइवर की तैनाती और शराब पीकर बस चलाने के आरोपों की जांच बेहद अहम हो गई है। अब पुलिस जांच में यह स्पष्ट होगा कि हादसे की असली वजह क्या थी और यात्रियों की जान जोखिम में डालने के लिए जिम्मेदार कौन है।

    Share:

  • दीपावाली पर आज एक घंटे के लिए खुलेगा शेयर बाजार.... मुहूर्त ट्रेडिंग में दिखेगी तेजी !

    Sun Nov 8 , 2026
    नई दिल्ली। आज 8 नवंबर 2026 को दिवाली (Diwali) की त्योहार है। जिसकी वजह से आज मार्केट एक घंटे के लिए खुलेगा। इसे मुहूर्त ट्रेडिंग (Muhurat Trading ) सेशन कहा जाता है। ट्रेडर्स और इनवेस्टर्स आज के दिन शेयर बाजार (Stock Market) में संवत् 2083 की शुरुआत करेंगे। मुहर्त ट्रेडिंग (Muhurat Trading) की परंपरा काफी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved