img-fluid

पीट हेगसेथ को मिली राहत, महाभियोग की कोशिश नाकाम, ट्रंप बोले- वे महान अमेरिकी देशभक्त हैं

November 11, 2026

वॉशिंगटन। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ (US Secretary of Defense Pete Hegseth) के खिलाफ महाभियोग (Impeachment) चलाने की कोशिश फिलहाल नाकाम हो गई है। मंगलवार को प्रतिनिधि सभा में सत्तारूढ़ रिपब्लिकन सांसदों (Republican MP) ने एकजुट होकर उनके खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया आगे बढ़ने से रोक दी। सदन में महाभियोग के आठ प्रस्तावों को रिपब्लिकन नेतृत्व वाली हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी के पास भेजने के पक्ष में 211 और विरोध में 204 वोट पड़े। इस फैसले के साथ हेगसेथ को पद से हटाने की कोशिशों पर फिलहाल विराम लग गया है।

महाभियोग के आठ प्रस्तावों को ज्यूडिशियरी कमेटी के पास भेजने का प्रस्ताव केंटकी के रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी ने पेश किया था। मैसी एकमात्र रिपब्लिकन सांसद थे, जिन्होंने इस प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया। उन्होंने पहले ही चेतावनी दी थी कि मामले को कमेटी के पास भेजने से महाभियोग की कोशिश पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।

यह मतदान ऐसे समय हुआ है, जब रिपब्लिकन पार्टी मध्यावधि चुनावों में मिली हार के बाद राजनीतिक चुनौतियों का सामना कर रही है। पार्टी के कुछ नेताओं ने चुनावी नुकसान के लिए ईरान युद्ध और इसके चलते गैस की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हेगसेथ को खुला समर्थन दिया, जिसके बाद पार्टी के ज्यादातर सांसद रक्षा मंत्री के साथ खड़े नजर आए।

ट्रंप बोले- डेमोक्रेट्स की कोशिश बुरी तरह नाकाम
प्रतिनिधि सभा के फैसले पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि डेमोक्रेट्स की महाभियोग चलाने की कोशिश बुरी तरह नाकाम रही है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, ‘रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ पर महाभियोग चलाने की डेमोक्रेट्स की कोशिश बुरी तरह नाकाम रही है। एक बड़े लूजर थॉमस मैसी को छोड़कर हर एक रिपब्लिकन ने पीट के पक्ष में वोट दिया।’


  • ट्रंप ने हेगसेथ को ‘महान अमेरिकी देशभक्त’ बताते हुए वेनेजुएला और ईरान में मिली सफलताओं का श्रेय उन्हें दिया। इसके अलावा उन्होंने रिकॉर्ड सैन्य भर्ती और अमेरिकी सेना का मनोबल बढ़ाने का श्रेय भी रक्षा मंत्री को दिया।

    महाभियोग होता तो बनता ऐतिहासिक मामला
    यदि महाभियोग का प्रस्ताव आगे बढ़ जाता, तो पीट हेगसेथ अमेरिकी इतिहास में महाभियोग का सामना करने वाले पहले रक्षा मंत्री बन जाते। अमेरिकी सेना के किसी नागरिक प्रमुख के खिलाफ इससे पहले 1876 में महाभियोग की कार्रवाई हुई थी। उस समय विलियम बेलकनाप युद्ध मंत्री के पद पर कार्यरत थे।

    जनवरी 2027 से बदल सकता है सदन का समीकरण
    हालांकि, हेगसेथ को मिली यह राहत अस्थायी भी साबित हो सकती है। पिछले सप्ताह हुए मध्यावधि चुनावों में जीत के बाद जनवरी 2027 से प्रतिनिधि सभा और सीनेट, दोनों में डेमोक्रेट्स का नियंत्रण होने की बात कही गई है। ऐसे में नए राजनीतिक समीकरणों के बीच हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग की कोशिशों को लेकर आगे भी स्थिति बदल सकती है।

    Share:

  • चीन सीमा के करीब 9 दिन तक गरजेंगे भारतीय फाइटर जेट, उत्तराखंड के आसमान में रहेगा प्रतिबंध; वायुसेना का बड़ा अभ्यास

    Wed Nov 11 , 2026
    नई दिल्ली। चीन (China) के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के करीब भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) अपनी सैन्य तैयारियों को परखने जा रही है। उत्तराखंड के आसमान में 13 से 21 नवंबर तक नौ दिनों का हाई-इंटेंसिटी हवाई अभ्यास आयोजित किया जाएगा। इसमें वायुसेना के अग्रिम मोर्चे के लड़ाकू विमान हिस्सा लेंगे। अभ्यास के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved