img-fluid

MP: CM मोहन यादव बोले- अयोध्या में श्रीराम के बाद मथुरा में श्रीकृष्ण भी मुस्कुराएंगे

November 11, 2026

वाराणसी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने मंगलवार को यहां कहा कि जिस तरह अयोध्या (Ayodhya) में भव्य मंदिर निर्माण के बाद भगवान श्रीराम (Lord Shri Ram) मुस्कुरा रहे हैं, ठीक उसी तरह एक दिन ऐसा जरूर आएगा जब श्रीकृष्ण जन्मभूमि (Sri Krishna Birthplace) पर भी भव्य मंदिर का निर्माण होगा और श्रीकृष्ण भी मुस्कुराएंगे। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण लोकतंत्र के नायक हैं। कृष्ण का जीवन अद्भुत है। जो निडर है, वह कृष्ण है।

डॉ. मोहन यादव अखिल भारतीय गोवर्धन पूजा समिति की ओर से नमो घाट पर आयोजित गोवर्धन पूजनोत्सव पर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि गोवर्धनधारी सत्य की लड़ाई के लिए जाने जाते हैं।


  • बताया कि एमपी में भी श्रीकृष्ण की लीला स्थली बनाने का निर्णय लिया गया है। एमपी में कांजी हाउस बंद करा दिए गए हैं, गोशालाएं खोली जा रही हैं। क्योंकि, जो गाय के पालक हैं, वे गोपाल हैं। एमपी में दूध उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है, इसका नमो घाट उदाहरण है।

    प्रदेश के खेलकूद राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने कहा कि गोवर्धन पूजा सनातनियों का महत्वपूर्ण पर्व है। जहां गौ का वास होता है, वहां लक्ष्मी विराजमान रहती हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने घमंड चूर किया। उन्होंने हमेशा अत्याचार का विरोध किया। पूर्व सांसद डीपी यादव ने कहा कि आज ऐतिहासिक पल है। आपका इतिहास चमक रहा है। कुछ लोगों ने भगवान कृष्ण का गलत आकलन किया। इस तरह की सोच ठीक नहीं है। बहादुरी का इतिहास हमारी पहचान है। हम बहादुर लोग हैं। हमने कभी पीठ नहीं दिखाई। परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव ने कारगिल युद्ध में अपने अदम्य शौर्य का वर्णन किया।

    Share:

  • कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी.... 90 डॉलर के करीब पहुंचे ब्रेंट क्रूड के रेट

    Wed Nov 11 , 2026
    वाशिंगटन। अमेरिका (America) में ट्रंप की हार के बाद तेल की कीमतों भारी गिरावट (Oil Prices Drop) दर्ज की जा रही है। ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) आज 90 डॉलर प्रति बैरल के बेहद करीब आ गया है। दुनिया पेट्रोल का रेट (Petrol price) भी पहले के मुकाबले गिरा है, लेकिन डीजल महंगा हुआ है। डीजल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved