img-fluid

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी…. 90 डॉलर के करीब पहुंचे ब्रेंट क्रूड के रेट

November 11, 2026

वाशिंगटन। अमेरिका (America) में ट्रंप की हार के बाद तेल की कीमतों भारी गिरावट (Oil Prices Drop) दर्ज की जा रही है। ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) आज 90 डॉलर प्रति बैरल के बेहद करीब आ गया है। दुनिया पेट्रोल का रेट (Petrol price) भी पहले के मुकाबले गिरा है, लेकिन डीजल महंगा हुआ है। डीजल के महंगा होने का कारण रिफाइनिंग कास्ट और सप्लाई में दिक्कतें हैं।

दूसरी ओर भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम 11 नवंबर को सुबह 6 बजे ही जारी हो गए हैं। आज भी दिल्ली से लेकर चेन्नई तक पूरे देश में रेट में कोई बदलाव नहीं है। हालांकि, अब भी दुनिया के औसत रेट के मुकाबले भारत में पेट्रोल-डीजल काफी सस्ता है।

ग्लोबल पेट्रोल प्राइसेज डॉट कॉम के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया में पेट्रोल की औसत कीमत 150 रुपये प्रति लीटर से नीचे आ गई है, जबकि डीजल की औसत कीमत 158.73 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 159.05 रुपये पर पहुंच गई है। जबकि, भारत में पेट्रोल का औसत रेट 108 और डीजल का 98.10 रुपये लीटर है।


  • पेट्रोल कहीं 2.21 रुपये तो कहीं 419.25 रुपये लीटर
    अलग-अलग देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में काफी अंतर है। वेनेजुएला में एक लीटर डीजल की कीमत करीब 40 पैसा है और पेट्रोल का दाम 3.31 रुपये। दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल लीबिया में 2.21 रुपये लीटर है। जबकि, भारत में पोर्टब्लेयर में 88.66 रुपये लीटर है, जबकि यहां 1 लीटर डीजल की कीमत 84.56 रुपये है। कीमतों अंतर की सबसे बड़ी वजह सरकारों की ओर से लगाए जाने वाले टैक्स और दी जाने वाली सब्सिडी है।

    दुनिया में सबसे महंगा पेट्रोल हांगकांग में 419.25 रुपये लीटर है तो डीजल 458 रुपये। वहीं, भारत में सबसे महंगा पेट्रोल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 118.34 रुपये लीटर है। चित्तूर में डीजल 106.06 रुपये लीटर है।

    आखिर क्यों अलग-अलग होते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?
    इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों का असर सभी देशों पर पड़ता है, लेकिन हर देश अपनी कर नीति और सब्सिडी के हिसाब से पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतें तय करता है। कुछ देशों में पेट्रोल-डीजल पर भारी टैक्स लगाया जाता है, जबकि कुछ देश लोगों को राहत देने के लिए टैक्स कम रखते हैं या सब्सिडी देते हैं। यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत समान होने के बावजूद अलग-अलग देशों में पेट्रोल और डीजल के दाम अलग-अलग होते हैं।

    कीमतों में बदलाव का तरीका भी अलग
    कुछ देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हर सप्ताह बदलाव होता है। वहीं, जिन देशों में सरकार ईंधन की कीमतों को नियंत्रित करती है, वहां दामों की समीक्षा आमतौर पर महीने के आधार पर होती है। ऐसे बाजारों में कीमतें बार-बार नहीं बदलतीं।

    Share:

  • एनवीडिया सीईओ हुआंग की संपत्ति दो दिन में 1.5 लाख करोड़ घटी, अमीरों की सूची में शीर्ष 10 से बाहर

    Wed Nov 11 , 2026
    नई दिल्ली। दिग्गज चिप निर्माता एनवीडिया (Leading chipmaker Nvidia) के सीईओ जेनसन हुआंग (CEO Jensen Huang) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उनसे जुड़े जासूसी मामले की जांच शुरू होने के बाद एनवीडिया के शेयर दो दिन में 11.64 फीसदी तक टूट गए। इससे हुआंग की संपत्ति भी करीब 16 अरब डॉलर (1.5 लाख करोड़ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved