img-fluid

झारखंड : दलित के कंधे पर बैठकर नदी पार कर रहे थे RJD विधायक, संतुलन बिगड़ते ही गिरे धड़ाम!

November 11, 2026

पलामू. झारखंड (Jharkhand) के पलामू से सामने आए एक वीडियो ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है. वीडियो में विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के RJD विधायक (RJD MLA) नरेश प्रसाद सिंह (Naresh Prasad Singh) एक व्यक्ति के कंधे पर बैठकर नदी पार करते दिखाई दे रहे हैं. नदी पार करने की कोशिश के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ता है और विधायक समेत कंधे पर उठाने वाला व्यक्ति पानी में गिर पड़ता है. इसी वीडियो में विधायक का जूता उठाकर ले जाते एक अन्य व्यक्ति की तस्वीर भी दिखाई दे रही है. इस व्यक्ति को ओबीसी समाज का बताया जा रहा है. घटना के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर गांव तक पहुंचने के लिए विधायक को इस तरह नदी पार क्यों करनी पड़ी और वर्षों से पुल की मांग के बावजूद ग्रामीणों को राहत क्यों नहीं मिली?

धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे विधायक
मामला पलामू जिले की घासीदाग पंचायत का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, देर शाम विधायक नरेश प्रसाद सिंह एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव पहुंचे थे. गांव तक पहुंचने के रास्ते में धुरिया नदी पड़ती है. नदी पार करने के लिए विधायक ने खुद पानी में उतरने के बजाय एक व्यक्ति के कंधे का सहारा लिया. बताया जा रहा है कि विधायक को कंधे पर बैठाकर नदी पार कराई जा रही थी. इसी दौरान नदी के बीच में पहुंचते ही व्यक्ति का संतुलन बिगड़ गया. इसके बाद दोनों पानी में गिर पड़े. आसपास मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है. राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ.


  • विधायक के जूते उठाने का वीडियो भी चर्चा में
    यह वीडियो में केवल नदी पार करने का ही नहीं, बल्कि एक और सीन लोगों का ध्यान खींच रही है. विधायक के नदी में गिरने के बाद उनका जूता एक अन्य व्यक्ति उठाकर ले जाता दिखाई देता है. इस व्यक्ति को ओबीसी समाज का बताया जा रहा है. वीडियो के इसी हिस्से को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

    कुछ लोग इसे जनप्रतिनिधि के व्यवहार से जोड़कर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ ग्रामीणों की परेशानी और क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी को इस घटना का असली मुद्दा बता रहे हैं. इस घटना के बाद घासीदाग पंचायत की मुखिया अंजू देवी ने नाराजगी जताई है. उन्होंने विधायक के एक दलित व्यक्ति के कंधे पर बैठकर नदी पार करने के तरीके पर सवाल उठाए. मुखिया का कहना है कि यह घटना विधायक की मानसिकता को दर्शाती है. उनका तर्क है कि जब नदी में घुटने भर पानी था तो विधायक खुद नदी पार कर सकते थे. किसी व्यक्ति के कंधे पर बैठकर नदी पार करने की जरूरत क्यों पड़ी?

    मुखिया ने गांव की एक पुरानी समस्या की ओर भी ध्यान दिलाया. उनका कहना है कि धुरिया नदी पर पुल बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही है. ग्रामीण इस मांग को लेकर आंदोलन भी कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई. बरसात हो या सामान्य दिन, नदी पार करना गांव के लोगों के लिए परेशानी का कारण बना रहता है. ग्रामीणों की नाराजगी का एक बड़ा कारण यही है कि जिस पुल की जरूरत आम लोगों को रोजाना महसूस होती है, उसका निर्माण अब तक नहीं हो पाया है. ऐसे में विधायक के नदी पार करने का यह वीडियो सिर्फ एक वायरल घटना बनकर नहीं रह गया, बल्कि इसने इलाके की बुनियादी सुविधाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

    Share:

  • सलमान खान की मातृभूमि का ट्रेलर रिलीज, जवान के किरदार में दिखा नया अंदाज, भारत-चीन युद्ध की कहानी ने बढ़ाई उत्सुकता

    Wed Nov 11 , 2026
    नई दिल्ली ।सलमान खान (Salman Khan) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ (Maatrubhumi: May War Rest In Peace) का ट्रेलर रिलीज (Trailer Release) हो गया है। इस फिल्म में सलमान पहली बार एक जवान की भूमिका (Soldier Role) में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में भारत (India) और चीन (China) के बीच […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved