
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। कुलगाम में CRPF कैंप पर आतंकी हमला हुआ है। इस आतंकी हमले में 3 जवानों के घायल होने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, एक जवान की हालत गंभीर है।
सीआरपीएफ ने बताया, “जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आज दोपहर एक नाके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी कर दी, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दो जवान घायल हो गए। यह घटना दोपहर करीब 2:15 बजे हुई, जब हमलावरों ने CRPF जवानों पर गोलियां चलाईं और फिर मौके से फरार हो गए। CRPF के अनुसार, घायल जवानों को इलाज के लिए अनंतनाग जिले के एक अस्पताल में ले जाया गया है।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved