
नई दिल्ली । कांग्रेस नेता उदित राज (Congress leader Udit Raj) ने कहा कि केंद्र सरकार (Central Government) महंगाई पर अंकुश लगाने में पूरी तरह नाकाम (Has completely failed to curb Inflation) ।
कांग्रेस नेता उदित राज ने मदर डेयरी द्वारा दूध के दामों में बढ़ोतरी किए जाने पर कहा, “आश्चर्य है कि जब एलपीजी सिलेंडर कभी 400 रुपए का था, तब भाजपा भारी विरोध करती थी। अब 1,000 रुपए हो गया है, लेकिन जनता निकल नहीं रही है। किसी देश का सत्यानाश अगर करना हो, तो उस देश की जनता को पाखंड में फंसा दो। पाखंड में फंसा दिया गया है। वरना प्याज के दाम बढ़ने पर यहां 1998 में सरकार चली गई थी, लेकिन आज के समय में क्या हालात हैं? उसी तरीके से चाहे मदर डेयरी का दूध हो या अमूल का प्रोडक्ट, सब रोज महंगे होते जा रहे हैं। सरसों का तेल जब से ये सत्ता में आए हैं, दो गुना से ज्यादा महंगा हो गया है। जो कीमत 70 साल में नहीं बढ़ी थी, वह इन्हीं के समय में दोगुनी हो गई।” जेएनयू यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी बिमोल अकोईजम को कांग्रेस की ओर से मणिपुर चुनाव में जिम्मेदारी दिए जाने के सवाल पर उदित राज ने भाजपा पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को पहले अपने दामन में झांकना चाहिए और उसके बाद कांग्रेस की ओर से बनाई गई कमेटी पर सवाल उठाने चाहिए।
उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र करते हुए भाजपा पर आरोप लगाया कि मामले से जुड़े आरोपी को राज्यपाल बना दिया गया। उदित राज ने कहा कि अभी बिमोल अकोईजम पर आरोप लगे हैं, इसलिए भाजपा को पहले अपने मामलों पर जवाब देना चाहिए। इसके बाद ही उसे कांग्रेस की नियुक्तियों पर सवाल उठाना चाहिए। अखिलेश यादव को चुनावी हिंदू बताए जाने पर उदित राज ने भाजपा की हिंदुत्व की राजनीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पहले यह बताया जाना चाहिए कि हिंदू कौन है। उदित राज ने कहा कि राजनीतिक दल वोट लेने के लिए सभी को हिंदू बताते हैं, लेकिन शादी-विवाह, सामाजिक संबंधों और आपसी व्यवहार की बात आती है, तो जाति को प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब हिंदू एकता की इतनी बात की जाती है, तो पहले एक गांव को ही पूरी तरह हिंदू बनाकर दिखाया जाए।
कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने भी अखिलेश यादव पर चुनावी हिंदू होने के आरोप को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने अलावा सभी लोगों को चुनावी हिंदू बताती है। उनके मुताबिक, भाजपा के नेता अवसर देखकर राजनीति करते हैं। सुरेंद्र राजपूत ने भाजपा पर मंदिर निर्माण के नाम पर चंदे में गड़बड़ी और कमीशनखोरी के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण में भी 40 प्रतिशत कमीशन लिया जाता है। भाजपा की राजनीति पर इससे ज्यादा क्या कहा जा सकता है, वहीं कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने कुलगाम में हुए आतंकी हमले को बेहद दुखद बताया। उन्होंने घायल सैनिकों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और कहा कि जम्मू-कश्मीर की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी भाजपा सरकार की है। ऐसे में इलाके की सुरक्षा में हुई चूक के लिए सरकार को जवाब देना चाहिए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved