img-fluid

पीलीभीत में बाबा प्रेम सुगंध से मिले MP के CM मोहन यादव… आधे घंटे बंद कमरे में हुई बातचीत

November 13, 2026

पीलीभीत। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पीलीभीत (Pilibhit) स्थित साक्षी आश्रम (Sakshi Ashram) का दौरा किया. यहां उन्होंने आध्यात्मिक गुरु बाबा प्रेम सुगंध (Spiritual Guru Baba Prem Sugandh) से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया. इस दौरान दोनों के बीच करीब 30 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत हुई. हालांकि, बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

हेलीकॉप्टर से आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार शाम करीब 4 बजे हेलीकॉप्टर से आश्रम पहुंचे. यह आश्रम बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कलीनगर तहसील इलाके में स्थित बताया गया है. हेलीपैड पर स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।


  • 30 मिनट तक बंद कमरे में हुई बातचीत
    स्थानीय भाजपा नेताओं के मुताबिक, मुख्यमंत्री और बाबा प्रेम सुगंध ने पहले आश्रम परिसर में बातचीत की. इसके बाद दोनों करीब 30 मिनट तक एक कमरे में रहे. इस दौरान किसी अन्य व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं थी।

    बैठक में किन विषयों पर चर्चा हुई, इसका खुलासा नहीं किया गया. पूरनपुर के विधायक बाबूराम पासवान, राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार, भाजपा जिला अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ स्थानीय नेता भी इस बैठक में शामिल नहीं हुए।

    बिना मीडिया से बात किए लौटे मोहन यादव
    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आश्रम में करीब एक घंटा 15 मिनट बिताया. वहां से रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की और न ही सार्वजनिक संबोधन दिया. सूत्रों के मुताबिक, आश्रम प्रशासन और स्थानीय भाजपा नेताओं की ओर से भी इस दौरे के उद्देश्य या बाबा प्रेम सुगंध के साथ हुई बातचीत को लेकर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।

    Share:

  • MP: कटनी में चोरी की बड़ी वारदात.... ज्वैलरी शोरूम से 10 करोड़ के गहने ले उड़े बदमाश

    Fri Nov 13 , 2026
    कटनी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कटनी (Katni) में चोरों ने एक ज्वैलरी शोरूम (Jewellery Showroom) को निशाना बनाकर करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया. माधवनगर थाना (Madhavnagar Police Station) क्षेत्र के बरगवां इलाके में स्थित किसना डायमंड एंड गोल्ड शोरूम से करीब 10 करोड़ रुपये के सोने, चांदी और हीरे के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved