img-fluid

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, 13 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा भाव, ये हैं तीन प्रमुख वजहें

November 13, 2026

नई दिल्ली। सोने और चांदी (Gold and Silver) की कीमतों में इन दिनों तेज गिरावट देखने को मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में सोना करीब 3,880 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सत्र में इसकी कीमत लगभग 3 फीसदी तक टूट गई, जिसके बाद सोना 13 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। अमेरिका में महंगाई के ऊंचे आंकड़े, फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका और ईरान के साथ बढ़ते तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में उछाल को इसकी प्रमुख वजह माना जा रहा है।

घरेलू बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों पर इसका असर दिखाई दिया। एमसीएक्स पर गुरुवार रात सोना करीब 1.36 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, चांदी का भाव 1,78,848 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना करीब 3,000 रुपये टूटकर 1,37,692 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी में भी 4,860 रुपये की गिरावट आई और यह 1,81,040 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

सोने की कीमतों में गिरावट की तीन बड़ी वजहें

1. अमेरिका में महंगाई के ऊंचे आंकड़े

सोने की कीमतों में गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिका में महंगाई के उम्मीद से ज्यादा आंकड़े सामने आना है। इससे निवेशकों को आशंका है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व महंगाई पर नियंत्रण पाने के लिए ब्याज दरों में और बढ़ोतरी कर सकता है। इसका असर अमेरिकी बॉन्ड यील्ड पर भी पड़ा है। गुरुवार को कुछ अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड में 12 बेसिस पॉइंट से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।


  • 2. अगले महीने ब्याज दरें बढ़ा सकता है फेडरल रिजर्व

    ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के हालिया बयानों ने भी ब्याज दरें बढ़ने की आशंका को मजबूत किया है। शिकागो फेड के चेयरमैन ऑस्टन गूल्सबी ने कहा है कि अर्थव्यवस्था में जरूरत से ज्यादा तेजी आने से पहले महंगाई को नियंत्रित करना जरूरी है। वहीं, सैन फ्रांसिस्को फेड की अध्यक्ष मैरी डेली ने भी संकेत दिया कि महंगाई पर काबू पाने के लिए ब्याज दरों में और इजाफा करना पड़ सकता है।

    बाजार में अब अगले महीने होने वाली फेडरल रिजर्व की बैठक में ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। कुछ निवेशक 0.50 फीसदी तक की वृद्धि का अनुमान भी लगा रहे हैं। आशंका है कि दिसंबर के बाद भी ब्याज दरें बढ़ाने का सिलसिला जारी रह सकता है।

    ब्याज दरें बढ़ने की संभावना से सोने की मांग प्रभावित होती है। इसकी वजह यह है कि सोने में निवेश पर कोई ब्याज नहीं मिलता, जबकि सरकारी बॉन्ड जैसे विकल्पों पर बेहतर रिटर्न मिलने लगता है। ऐसे में निवेशक सोने से पैसा निकालकर दूसरे निवेश विकल्पों की ओर रुख कर सकते हैं।

    3. ईरान से तनाव के बीच महंगा हुआ कच्चा तेल

    सोने की कीमतों पर दबाव की एक और वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि अमेरिका को ईरान के साथ समझौते की जरूरत नहीं है और सैन्य कार्रवाई का विकल्प भी खुला है। इस बयान के बाद ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर करीब 96 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।

    कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से दुनियाभर में महंगाई बढ़ने की आशंका पैदा हो गई है। इससे केंद्रीय बैंकों पर ब्याज दरें ऊंची बनाए रखने का दबाव बढ़ सकता है। यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट का रुख बना हुआ है।

    शुक्रवार को सोने-चांदी में मामूली सुधार

    लगातार गिरावट के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में हल्की रिकवरी दर्ज की गई। स्पॉट गोल्ड 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 3,881.02 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, चांदी का भाव भी 0.2 फीसदी बढ़कर 50.11 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखाई दिया। हालांकि, इस मामूली तेजी से बाजार में गिरावट का दबाव पूरी तरह खत्म होने के संकेत नहीं मिले हैं।

    Share:

  • Trump Advises Jensen Huang—Caught Up in Three Extramarital Affairs—to Fight for His Job

    Fri Nov 13 , 2026
    New Delhi: Nvidia co-founder and CEO Jensen Huang has become the subject of intense discussion following his resignation and reports of extramarital affairs. He has stepped down from his position. According to reports, U.S. President Donald Trump has advised Huang to fight to retain his role. Reports indicate that U.S. President Donald Trump spoke with […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved