img-fluid

यात्रियों से टिप मांगने के तरीके पर सरकार नाराज, ओला पर ठोका ₹10 लाख का जुर्माना

November 13, 2026

डेस्क। ओला ऐप पर कैब बुक करते समय आपने ड्राइवर मिलने से पहले टिप या एक्स्ट्रा पैसे देने का ऑप्शन जरूर देखा होगा। कई बार ऐप यह भी संकेत देता था कि ज्यादा भुगतान करने से जल्दी राइड मिलने की संभावना बढ़ सकती है। अब इसी तरीके को लेकर ओला मुश्किल में पड़ गई है। केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने कैब एग्रीगेटर ओला का संचालन करने वाली कंपनी एएनआई टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही कंपनी को यात्रियों से इस तरह ज्यादा भुगतान मांगने की प्रैक्टिस तुरंत बंद करने का आदेश दिया गया है।

उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के मुताबिक, CCPA ने ओला ऐप के उस फीचर की जांच की, जिसमें ड्राइवर की तलाश के दौरान यात्रियों को टिप देने के लिए प्रेरित किया जाता था। ऐप पर संदेश दिखाए जाते थे कि टिप जोड़ने से जल्दी राइड मिलने की संभावना बढ़ सकती है। जांच में सामने आया कि ओला ने शुरुआत में इस फीचर का नाम ‘टिप’ रखा था। बाद में कंपनी ने इसका नाम बदलकर ‘ऐड-ऑन’ कर दिया। हालांकि, CCPA के अनुसार नाम बदलने के बावजूद फीचर का काम करने का तरीका नहीं बदला। यात्रियों को अब भी अतिरिक्त पैसे देने के लिए प्रेरित किया जा रहा था।


  • CCPA ने ओला ऐप के अलग-अलग वर्जन की जांच की। इसमें ऐसे कई संदेश मिले, जो यात्रियों को ज्यादा भुगतान करने के लिए प्रोत्साहित करते थे। इनमें ‘टिप जोड़ने से जल्दी राइड मिलने की संभावना बढ़ सकती है’ और ‘जल्दी राइड मिलने की संभावना बढ़ाने के लिए अभी टिप दें’ जैसे संदेश शामिल थे। प्राधिकरण का कहना है कि ऐसे संदेशों से यात्रियों को लग सकता था कि ज्यादा पैसे देने पर उन्हें जल्दी कैब मिल जाएगी। जबकि कंपनी का दावा था कि ऐड-ऑन का राइड आवंटन पर कोई असर नहीं पड़ता। CCPA ने कंपनी के इस रुख को विरोधाभासी बताया।

    जांच में यह भी सामने आया कि यात्रियों को यह नहीं बताया गया कि कंपनी के आंकड़ों के अनुसार ऐड-ऑन वाले राइड अनुरोधों की स्वीकार्यता दर कम थी। इसके अलावा, ऐप पर अतिरिक्त भुगतान की रकम किस आधार पर तय की जाती थी, इसकी जानकारी भी नहीं दी गई। CCPA ने इसे उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के तहत महत्वपूर्ण जानकारी छिपाने और अनुचित व्यापार व्यवहार माना। प्राधिकरण के मुताबिक, टिप सामान्य तौर पर सेवा मिलने के बाद ग्राहक अपनी इच्छा से देता है। लेकिन राइड शुरू होने से पहले टिप मांगना उसके स्वैच्छिक स्वरूप को बदल देता है।

    CCPA ने ओला पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाने के साथ ही इस व्यवस्था को तत्काल बंद करने का निर्देश दिया है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि किसी फीचर का नाम बदल देने से उसकी गलत प्रकृति नहीं बदल जाती। यह कार्रवाई कैब सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले उन यात्रियों के लिए अहम है, जिन्हें अतिरिक्त भुगतान करने के लिए ऐसे संदेश दिखाई देते थे।

    Share:

  • 'राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025' प्रदान किए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने

    Fri Nov 13 , 2026
    नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Droupadi Murmu) ने ‘राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025’ प्रदान किए (Presented the ‘National Sports Awards 2025’) । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में आधिकारिक तौर पर ‘राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025’ प्रदान किए। डेकाथलॉन एथलीट तेजस्विन शंकर और फिडे विश्व कप विजेता दिव्या […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved