img-fluid

US में एयर ट्रैफिक से जुड़ी तकनीकी खराबी के बीच एअर इंडिया ने भी जारी की एडवाइजरी

November 14, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका (America) में एयर ट्रैफिक (Air traffic) संचालन से जुड़ी टेलिकम्यूनिकेशन सर्विस टेक्निकल ग्लिच (Telecommunication Service Technical Glitch- तकनीकी खराबी) के कारण एअर सर्विस पर लगी रोक अब हट गई है. हालांकि इस सर्विस के बुरी तरह प्रभावित होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ा. अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) की ओर से लागू देशव्यापी ग्राउंड स्टॉप के चलते विमानों की रवानगी पर अस्थायी रोक लगा दी गई थी. इस बीच एयर कनाडा ने अमेरिका आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानें रद्द करने का ऐलान किया था. वहीं, एयर इंडिया (Air India) ने भी यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।

एयर कनाडा ने अमेरिका की सभी उड़ानें रद्द कीं
एयर कनाडा ने बताया कि FAA की ओर से जारी ग्राउंड स्टॉप के कारण एयरलाइन ने शाम के बाकी समय के लिए अमेरिका से आने और वहां जाने वाली अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं. हालांकि, एयरलाइन ने यह स्पष्ट नहीं किया कि इस फैसले से कुल कितनी उड़ानें प्रभावित हुई हैं।


  • एअर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी ट्रैवल एडवाइजरी में बताया कि अमेरिका में संचार सेवाओं में व्यवधान के कारण देशभर के हवाई अड्डों से फ्लाइट्स का संचालन प्रभावित हो रहा है. इसका असर भारत और अमेरिका के बीच संचालित एअर इंडिया की फ्लाइट्स पर भी पड़ सकता है. एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें और उसी के मुताबिक यात्रा की योजना बनाएं।

    एयर इंडिया ने कहा कि उसकी टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और नई जानकारी उपलब्ध होते ही यात्रियों को अपडेट दिया जाएगा. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि अमेरिका में संचार व्यवस्था कब तक सामान्य होगी और हवाई सेवाओं का नियमित संचालन कब बहाल हो सकेगा।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved