img-fluid

ओपनसिग्नल ने भारत में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड अनुभव पर अपनी एक नई रिपोर्ट की जारी

November 14, 2026

  • इस रिपोर्ट में एयरटेल, बीएसएनएल और जियो की सेवाओं का विश्वसनीयता, निरंतर गुणवत्ता, डाउनलोड गति, अपलोड गति और वीडियो अनुभव के आधार पर तुलनात्मक विश्लेषण किया गया है।

प्रमुख निष्कर्ष

● एयरटेल को भारत का सर्वश्रेष्ठ होम इंटरनेट घोषित किया गया। कंपनी ने विश्वसनीयता, निरंतर गुणवत्ता, डाउनलोड गति, अपलोड गति और वीडियो अनुभव से जुड़ी सभी पांच प्रमुख श्रेणियों में पहला स्थान हासिल किया।

● पूरी तरह से भरोसेमंद होने के मामले में एयरटेल ने जियो को 15 प्रतिशत और इंटरनेट की ओवरऑल स्पीड के मामले में 26-27 प्रतिशत से पीछे छोड़ा। 100 से 1,000 के विश्वसनीयता पैमाने पर एयरटेल को 486 अंक मिले, जबकि जियो को 423 अंक मिले। दोनों के बीच 63 अंकों का अंतर रहा। इंटरनेट गति के मामले में बीएसएनएल दूसरे स्थान पर रहा। डाउनलोड गति में वह एयरटेल से 0.5 एमबीपीएस और अपलोड गति में 0.8 एमबीपीएस पीछे रहा।

● एयरटेल को सर्वश्रेष्ठ फिक्स्ड वायरलेस होम इंटरनेट भी घोषित किया गया। कंपनी ने एफडब्ल्यूए श्रेणी के पाँचों पुरस्कार अपने नाम किए। एयरटेल की डाउनलोड गति 32.4 एमबीपीएस और अपलोड गति 20.7 एमबीपीएस दर्ज की गई। डाउनलोड और अपलोड गति में उसने जियो को क्रमशः 6.7 एमबीपीएस और 3.6 एमबीपीएस से पीछे छोड़ा। जियो की डाउनलोड गति 25.7 एमबीपीएस और अपलोड गति 17.1 एमबीपीएस रही।

● एफडब्ल्यूए सेवाओं की निरंतर गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मामले में भी एयरटेल जियो से आगे रहा। एयरटेल के 66.2 प्रतिशत परीक्षणों में निरंतर गुणवत्ता के निर्धारित मानक पूरे हुए, जबकि जियो के मामले में यह आंकड़ा 55 प्रतिशत रहा। दोनों के बीच 11.2 प्रतिशत अंकों का अंतर रहा। एफडब्ल्यूए विश्वसनीयता के मामले में एयरटेल को 450 अंक मिले, जबकि जियो को 382 अंक मिले। इस तरह एयरटेल का स्कोर जियो से 68 अंक यानी 18 प्रतिशत अधिक रहा।

पूरी रिपोर्ट इस लिंक पर पढ़ें
https://insights.opensignal.com/r

Share:

  • कागज पर सुविधा दिखाकर स्कूलों की मान्यता नहीं मिलेगी.. भवन और सुविधाओं की तस्वीरें अपलोड करना होंगी

    Sat Nov 14 , 2026
    30 नवंबर तक होंगे आवेदन, दावों की मौके पर भी होगी जांच उज्जैन। निजी स्कूलों में मान्यता के नाम पर अब कागजों में सुविधाएं दिखाकर काम नहीं चल सकेगा। स्कूल में वास्तव में कितने कमरे हैं, भवन की स्थिति कैसी है, खेल मैदान और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं या नहीं, इसका डिजिटल प्रमाण देना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved