img-fluid

रेलवे के पार्सल आफिस के पास दो नवजात बच्चे लावारिस हालत में पड़े मिले

November 14, 2026

  • कल रात अज्ञात महिला बच्चों को छोड़कर फरार हुई-पुलिस उसकी तलाश में जुटी-रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे

उज्जैन। रेलवे स्टेशन के पार्सल ऑफिस के सामने आज सुबह दो मासूम बच्चों के लावारिस हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। करीब डेढ़ से दो साल की बच्ची और 6 से 7 माह का बालक ऑटो के पास जमीन पर पड़े रो रहे थे। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर ऑटो चालक ने आरपीएफ को सूचना दी जिस पर पुलिस ने दोनों बच्चों को वहां से बरामद कर मातृछाया संस्था पहुंचाया। आशंका है कि कोई महिला दोनों बच्चों को वहां छोड़कर फरार हो गई है। सीसीटीवी से पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।


  • जीआरपी पुलिस ने बताया कि कल शाम दोनों बच्चे पार्सल ऑफिस के पास खड़े एक ऑटो के नजदीक जमीन पर पड़े हुए थे और रो रहे थे। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर ऑटो चालक ने देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को वहाँ से बरामद कर जीआरपी थाना पुलिस को सौंप दिया। जीआरपी पुलिस ने मातृछाया संस्था के संचालक मनीष बैरागी को मौके पर बुलाया और दोनों बच्चों उनके संरक्षण में रवाना कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि पूरे क्षेत्र में महिला को सभी जगह तलाशा और लोगों से पूछताछ की लेकिन बच्चों को छोड़कर जाने वाली महिला का पता नहीं चला।

    सीसीटीवी में तलाश रही बच्चों को छोडऩे वाली महिला
    दोनों मासूम बच्चों को आखिर कौन और किन परिस्थितियों में वहां छोड़कर गया, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। रेलवे पुलिस स्टेशन परिसर और पार्सल ऑफिस के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस बच्चों के माता-पिता और उन्हें छोड़कर जाने वाली महिला की तलाश कर रही है। दोनों बच्चों की पहचान और परिजनों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved