img-fluid

ईरान में फंसे भारतीयों की जल्द होगी वापसी, MEA ने जारी किया सर्टिफिकेट

November 14, 2026

डेस्क: ईरान में फंसे भारतीय नाविक की घर वापसी का रास्ता साफ हो गया है. भारतीय नाविक अक्षय हरीश को इमरजेंसी सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया है. MEA के मुताबिक, अक्षय ने 9 नवंबर को तेहरान स्थित भारतीय मिशन से संपर्क किया था. वह 2025 में जापान से एक मर्चेंट जहाज पर सवार हुए थे. जहाज के ईरान के चाबहार पोर्ट पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि उनका पासपोर्ट और CDC खो गया है, जिसके बाद उन्हें जहाज से उतार दिया गया. भारतीय मिशन ने कंपनी और जहाज के मालिक से संपर्क कर दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी कराई. अब उनकी जल्द भारत वापसी की कोशिश की जा रही है.

19वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 7 से 9 जनवरी 2027 तक कोलकाता में आयोजित होगा. प्रधानमंत्री मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे, जबकि राष्ट्रपति समापन सत्र में हिस्सा लेंगी. सम्मेलन में युवा प्रवासियों को मातृभूमि से जोड़ने, निवेश, उद्यमिता, इनोवेशन और महिला सशक्तीकरण पर विशेष कार्यक्रम होंगे.


  • पाकिस्तान में आयोजित होने वाली चौथी अंतरराष्ट्रीय पंजाबी कॉन्फ्रेंस में पंजाब के मुख्यमंत्री को आमंत्रित किए जाने पर MEA ने कहा कि विदेशी देशों से जुड़े मामलों में राष्ट्रीय नीति का पालन जरूरी है. विदेश यात्रा के लिए राजनीतिक मंजूरी मंत्रालय की समग्र नीति के आधार पर तय की जाती है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को लेकर भारत का रुख सभी को स्पष्ट होना चाहिए.

    UAE में हुए हादसे में 14 लोगों की मौत की खबर पर प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें भी इस घटना की जानकारी मिली है. भारतीय मिशन से संपर्क कर मृतकों और घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है. जानकारी मिलने के बाद साझा की जाएगी.

    यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिक की सुरक्षित वापसी के लिए भारत सरकार यूक्रेन के संपर्क में है. MEA के मुताबिक, भारतीय अधिकारी उस नागरिक से मिल चुके हैं और उसकी स्थिति की जानकारी ली गई है. भारत की कोशिश है कि वह जल्द से जल्द स्वदेश लौट सके.

    Share:

  • नीम करोली बाबा की शिक्षाओं पर बनी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बड़ा चमत्कार, 10 लाख से शुरू हुआ सफर 453 करोड़ तक पहुंचा

    Sat Nov 14 , 2026
    नई दिल्ली ।फिल्मी दुनिया (Film Industry) में बड़ी सफलता हासिल करने के लिए भारी बजट (Budget) और चर्चित सितारों (Popular Stars) की मौजूदगी हमेशा जरूरी नहीं होती। कई बार मजबूत कहानी और दर्शकों से जुड़ने वाला विषय भी किसी फिल्म की किस्मत बदल सकता है। फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved