img-fluid

Microsoft : पहले 36 घंटे तक ठप और अब हैकर्स का खतरा, दे रहे 24 घंटे का समय, जारी की वॉर्निंग

November 15, 2026

नई दिल्ली. Microsoft को एक बड़े आउटेज (Major outages) का सामना करना पड़ा है, जिसकी वजह से उसकी कई सर्विस 36 घंटे (36 hours) के लिए ठप (Down) हो गई थीं. इस दौरान Microsoft कस्टमर आउटलुक, टीम्स और कई ऑफिस ऐप्स का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे.


  • अब Microsoft ने एक जरूरी जानकारी शेयर की है और बताया है कि हैकर्स आउटेज का फायदा उठाकर लोगों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसकी मदद से वे लॉगइन पासवर्ड चोरी करने की कोशिश कर रहे हैं. इसमें बैंक अकाउंट तक की डिटेल्स शामिल हो सकती हैं.

    Microsoft ने साइबर हैकर्स के एक नए कैंपेन को लेकर जानकारी शेयर की है, जिसमें बताया है कि हैकर्स Microsoft के आउटेज का फायदा उठाकर लोगों को खतरनाक लिंक वाला मैसेज भेज रहे हैं और लोगों को क्लिक करने के लिए उकसा रहे हैं.

    Microsoft पोस्ट करके दी जानकारी
    Microsoft थ्रेट इंटेलीजेंसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया है और साइबर ठगों की इस चाल के बारे में बताया है. हैकर्स Microsoft की सर्विस नोटिफिकेशन्स की नकल करके रहे हैं.

    ईमेल जल्द डिलीट होने से डराते हैं
    हैकर्स भोले-भाले यूजर्स को बता रहे हैं कि आउटेज के दौरान रोके गए ईमेल जल्द ही डिलीट हो सकते हैं. जबकि कंपनी ने बताया है कि ये मैसेज Microsoft की तरफ से भेजे गए असली मैसेज नहीं है.

    स्मार्टफोन और फोन हैक करने की कोशिश
    Microsoft ने बताया है कि हैकर्स आउटेज का फायदा उठाकर लोगों के लैपटॉप और स्मार्टफोन में सेंध लगाना चाहते हैं. इसकी मदद से वे लॉगइन और पासवर्ड डिटेल्स को चोरी करना चाहते हैं.

    24 घंटे के अंदर मैसेज डिलीट करने का फर्जी दावा
    Microsoft ने बताया है कि कुछ यूजर्स को फर्जी मेल रिसीव हो रहा है, जिसमें बताया है कि आउटेज के कारण कुछ मैसेज को होल्ड कर दिया था और अगर यूजर्स उन मैसेज को वापस पाना चाहते हैं, तो दिए गए लिंक पर क्लिक कर दें, नहीं तो 24 घंटे के अंदर ईमेल्स और मैसेज को डिलीट कर दिया जाएगा.

    भूलकर भी अनजान लिंक पर क्लिक ना करें
    ऐसे में यूजर्स जल्दबाजी करते हैं और हैकर्स का शिकार हो जाते हैं. हैकर्स चाहते हैं कि लोग नोटिफिकेशन को जांचे बिना ही उस लिंक पर क्लिक कर दें. अगर आपके पास भी ऐसा कोई मैसेज आता है, तो उससे सावधान रहें.

    Microsoft ने इस फिशिंग कैंपेन से जुड़े सेंडर डोमेन की पहचान की है. इसमें moments-notice Dot com, planetmaison Dot com और newbooker Dot com के नाम शामिल हैं.

    Microsoft ने सेफ्टी के लिए दी जरूरी सलाह
    Microsoft ने अपने यूजर्स को सलाह दी है कि ऐसे किसी भी फर्जी ईमेल और मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक ना करें. किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए, ये साइबर ठगों की चाल हो सकती हैं और इसकी वजह से कई लोगों का फोन या लैपटॉप हैक हो सकता है.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved