img-fluid

सहारा के रिफंड में आई तेजी…47 लाख निवेशकों को लौटाए पैसे… 7 दिन में भेजे ₹221.45 करोड़

November 18, 2026

नई दिल्ली। सहारा (Sahara) में फंसा पैसा अब तेजी से जमाकर्ताओं को मिलने लगा है। अबतक 1.51 करोड़ लोगों ने सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल (Sahara India Refund Portal) पर अपना फंसा पैसा वापस पाने के लिए अप्लाई किए हैं। पोर्टल के मुताबिक करीब 47 लाख से अधिक निवेशकों को 10037.47 करोड़ रुपये रिफंड किए जा चुके हैं। अभी 7 दिनों में ही 221.45 करोड़ रुपये जमाकर्ताओं के खातों में भेजे गए हैं।

बता दें अब जमाकर्ता अपनी पात्र जमा राशि के पूरे दावे के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, रिफंड की मंजूरी और भुगतान निर्धारित सत्यापन प्रक्रिया के अधीन होगा। किसी भी परेशानी से बचने के लिए सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल पर 3 नए हेल्पलाइन नंबर 011 44716198/01144716498/01144716887 जारी किए गए हैं।

आवेदन के बावजूद जिनका नहीं आया पैसा, वो क्या करें
जिन लोगों ने पहले से आवेदन कर रखा है और उन्हें पेमेंट फेल होने का मैसेज आ चुका है, वे लोग बताई गई कमियों के दूर करके री-सबमिशन पोर्टल https://mocresubmit.crcs.gov.in/resubmission/#/home पर फिर से आवेदन करें।


  • निवेशक इन बातों का रखें ध्यान
    आवेदन में कमी का संदेश मिला है तो री-सबमिशन पोर्टल पर बताई गई समस्या के अनुसार ही अप्लाई करें। अगर पेमेंट फेल होने का मैसेज अया है तो पोर्टल पर दिए गए निर्देशों का पालन करें। इतना ही नहीं, आवेदन करने से पहले सभी जरूरी जानकारियों और दस्तावेजों की जांच कर लें। सबसे जरूरी बाात यह है कि किसी एजेंट या अनजान व्यक्ति को रिफंड दिलाने के नाम पर पैसे न दें।

    अगर अबतक नहीं किया है अप्लाई तो जल्द कर लें
    सहारा में जमा पैसे का रिफंड पाने के लिए पात्र जमाकर्ता सरकार के आधिकारिक पोर्टल https://mocrefund.crcs.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। यहां उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर अपना क्लेम जमा कर सकते हैं और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर सकते हैं। जमाकर्ता का मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा हो और उनके पास बैंक खाता हो। साथ ही, अपने क्लेम और जमा की गई रकम के सबूत के तौर पर जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी तैयार रखें।

    45 दिनों के अंदर मिलेगी जानकारी
    अप्लाई करने के 30 दिनों के भीतर सहारा ग्रुप ऑफ कोऑपरेटिव सोसाइटीज द्वारा इसकी जांच की जाएगी। इसके बाद ऑनलाइन क्लेम करने के कुल 45 दिनों के अंदर, SMS या पोर्टल के माध्यम से फैसले की जानकारी दे दी जाएगी। पोर्टल ने जमाकर्ताओं से अनुरोध किया है कि वे चारों सोसायटियों से जुड़े सभी क्लेम एक ही आवेदन फॉर्म में जमा करें। केवल पोर्टल के जरिए ऑनलाइन दायर किए गए क्लेम पर ही विचार किया जाएगा। क्लेम जमा करने के लिए कोई शुल्क नहीं है।

    Share:

  • आज आंवला नवमी पर पूजा पाठ और दान का मिलेगा कई गुना पुण्य... जाने पूजन का शुभ मुहूर्त

    Wed Nov 18 , 2026
    नई दिल्ली। हिंदू धर्म में कार्तिक महीने (Kartik month) की नवमी (Navami) तिथि को बेहद खास माना जाता है. इस दिन अक्षय नवमी का पर्व मनाया जाता है. इसे आंवला नवमी (Amla Navami 2026) के नाम से भी जाना जाता है. इस शुभ दिन पर भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ आंवले के पेड़ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved