img-fluid

ग्लोबल रिसर्च का दावा: दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही मुस्लिम आबादी, जानें हिंदू जनसंख्या का क्या है अनुमान

November 19, 2026

नई दिल्ली. आज से महज 9 साल बाद दुनिया में इस्लाम धर्म (religion of Islam) मानने वालों की संख्या सबसे अधिक होगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक 2035 तक मुसलमानों की आबादी ईसाइयों (Christians) से भी अधिक हो जाएगी। यह रिपोर्ट प्यू रिसर्च सेंटर (Pew Research Center) ने जारी की है। बुधवार को जारी रिपोर्ट में अनुमान के मुताबिक कहा गया है कि इस्लाम जल्द ही दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन सकता है। बता दें कि धर्म के आधार पर आबादी को लेकर प्यू रिसर्च सेंटर पिछले 25 वर्षों से अध्ययन कर रहा है। इसके मुताबिक, इस्लाम और ईसाई धर्मों को मानने वालों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन मुस्लिम आबादी की वृद्धि दर काफी तेज है। रिसर्च में हिंदुओं (Hindu) को लेकर डराने वाले आंकड़े सामने आए हैं।

ताजा अनुमान के मुताबिक, 2020 में दुनिया में 227 करोड़ ईसाई और 202 करोड़ मुस्लिम थे। नए अनुमान में कहा गया है कि 2035 तक मुस्लिम आबादी बढ़कर 257 करोड़ और ईसाई आबादी 252 करोड़ हो सकती है। अगर मौजूदा रुझान जारी रहे तो 2070 तक दुनिया में मुस्लिमों की संख्या 360 करोड़ से अधिक और ईसाइयों की संख्या 300 करोड़ से कुछ कम हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक 2070 तक दुनिया की कुल आबादी में मुसलमानों की हिस्सेदारी बढ़कर 36 फीसदी होने का अनुमान है। 2020 में यह आंकड़ा महज 26 फीसदी था। वहीं ईसाइयों की हिस्सेदारी करीब 29 फीसदी पर स्थिर रहने की अनुमान है।


  • रिपोर्ट के मुताबिक मुसलमानों की आबादी दुनिया में सबसे ज्यादा पाकिस्तान में होने का अनुमान है। इसके बाद मुस्लिमों का सबसे बड़ा ठिकाना भारत, नाइजीरिया और इंडोनेशिया होगा। बता दें कि फिलहाल दुनिया के सबसे ज्यादा मुसलमान इंडोनेशिया में रहते हैं।

    धर्म से दूर होने वालों की संख्या बढ़ेगी
    दुनिया के कई देशों में ऐसे लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो खुद को नास्तिक या किसी धर्म से जुड़ा हुआ नहीं मानते। इन्हें ‘नोन्स’ कहा जाता है। चीन को छोड़कर दुनिया के अन्य देशों में ऐसे लोगों की संख्या 2070 तक 18 करोड़ से अधिक बढ़ सकती है।

    अमेरिका-कनाडा में घटेगा ईसाइयों का बहुमत
    रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 40 सालों में अमेरिका में ईसाई बहुसंख्यक आबादी नहीं रह जाएंगे। फिलहाल अमेरिका की कुल आबादी में ईसाइयों की हिस्सेदारी 62 प्रतिशत है, जो 2065 तक घटकर 50 प्रतिशत से नीचे आ सकती है। पड़ोसी देश कनाडा में भी 2030 तक ईसाइयों की आबादी 50 प्रतिशत से कम होने का अनुमान है। इसकी एक बड़ी वजह यह है कि यहां ऐसे लोगों की संख्या बढ़ी है जो कोई धार्मिक पहचान नहीं रखना चाहते।

    हिंदुओं की आबादी पर रिपोर्ट में क्या?
    रिपोर्ट में बताया गया है कि हिंदुओं की आबादी संख्या के लिहाज से तो बढ़ेगी, लेकिन दुनिया की कुल आबादी में उनका प्रतिशत घटने का अनुमान है। इसके अलावा संख्या के लिहाज से भारत में हिंदुओं की आबादी में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी होगी। हालांकि भारत के बाहर अमेरिका समेत कई देशों में हिंदुओं की आबादी बढ़ने की रफ्तार इससे भी तेज रहने का अनुमान है। दुनिया की कुल आबादी में यहूदियों की संख्या भी घटने की संभावना है। अन्य धर्मों की बात करें तो आने वाले दशकों में बौद्धों की आबादी भी घटेगी और दुनिया की कुल आबादी में उनकी हिस्सेदारी भी और कम होने की आशंका है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved