img-fluid

दुनिया में पेट्रोल से 10 रुपये महंगा हुआ डीजल, भारत में उलटी तस्वीर, 19 नवंबर को भी नहीं बदले ईंधन के दाम

November 19, 2026

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार (International market) में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में नरमी के बीच दुनियाभर में पेट्रोल और डीजल (Petrol and diesel) के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। ब्रेंट क्रूड 92 डॉलर प्रति बैरल से नीचे और अमेरिकी बेंचमार्क WTI 83 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। इसके बावजूद अलग-अलग देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों का अंतर काफी बड़ा बना हुआ है।

ग्लोबल पेट्रोल प्राइसेज डॉट कॉम के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दुनियाभर में पेट्रोल की औसत कीमत 142.48 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल का औसत भाव 152.77 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। यानी वैश्विक स्तर पर डीजल पेट्रोल से औसतन 10.29 रुपये प्रति लीटर महंगा बिक रहा है। भारत में स्थिति इसके उलट है। यहां पेट्रोल का औसत भाव करीब 108 रुपये प्रति लीटर और डीजल का 98.10 रुपये प्रति लीटर है। इस बीच सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 नवंबर के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। आज भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दुनिया और भारत में सबसे सस्ता ईंधन कहां?
दुनियाभर में सबसे सस्ता पेट्रोल लीबिया में मिल रहा है। यहां इसकी कीमत महज 2.17 रुपये प्रति लीटर है। भारत में सबसे कम कीमत पर पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है, जहां एक लीटर का भाव 88.66 रुपये है। डीजल की बात करें तो दुनिया में सबसे सस्ता डीजल वेनेजुएला में है। यहां इसकी कीमत केवल 38 पैसे प्रति लीटर बताई गई है। भारत में सबसे सस्ता डीजल भी पोर्ट ब्लेयर में मिलता है, जहां इसका भाव 84.56 रुपये प्रति लीटर है।

भारत में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल चित्तूर में
देश में सबसे महंगा पेट्रोल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में बिक रहा है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 118.34 रुपये है, जबकि डीजल 106.06 रुपये प्रति लीटर है। वैश्विक स्तर पर सबसे महंगे ईंधन की बात करें तो हांगकांग में डीजल की कीमत 445.82 रुपये प्रति लीटर बताई गई है। वहीं, यहां पेट्रोल का भाव 413.54 रुपये प्रति लीटर है।


  • कहीं 3 रुपये से कम तो कहीं 400 रुपये से ज्यादा क्यों?
    दुनिया के अलग-अलग देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी अंतर के पीछे कई कारण हैं। आमतौर पर विकसित और अमीर देशों में ईंधन महंगा होता है, जबकि कम आय वाले और कच्चे तेल का उत्पादन करने वाले देशों में इसकी कीमत अपेक्षाकृत कम रहती है। हालांकि, अमेरिका इसका अपवाद है। दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने के बावजूद वहां पेट्रोल की कीमतें कई अन्य विकसित देशों के मुकाबले कम हैं।

    टैक्स और सब्सिडी का असर: ईंधन की कीमतों में अंतर की सबसे बड़ी वजह सरकारों की कर नीति और सब्सिडी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम सभी देशों को प्रभावित करते हैं, लेकिन प्रत्येक देश की सरकार अपने हिसाब से पेट्रोल-डीजल पर टैक्स लगाती है और जरूरत के अनुसार सब्सिडी देती है। इसी कारण एक ही समय में अलग-अलग देशों में ईंधन के खुदरा दाम में बड़ा अंतर देखने को मिलता है।

    कीमतें अपडेट करने की अलग-अलग व्यवस्था: कई देशों में पेट्रोल-डीजल के दाम हर सप्ताह संशोधित किए जाते हैं, जबकि कुछ देशों में महीने में एक बार कीमतों की समीक्षा होती है। भारत में तेल कंपनियां रोजाना नए रेट जारी करती हैं, लेकिन कीमतों में बदलाव का फैसला सरकारी नीति और कंपनियों के स्तर पर होता है। कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय दामों में उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत में मई 2026 के बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। जिन देशों में ईंधन की कीमतें सरकार नियंत्रित करती है, वहां भी दाम बार-बार नहीं बदलते और आंकड़े अक्सर मासिक आधार पर अपडेट किए जाते हैं।

    Share:

  • हकीम जेफ्रीज बन सकते हैं अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के पहले अश्वेत स्पीकर, डेमोक्रेट्स ने नाम पर लगाई मुहर

    Thu Nov 19 , 2026
    वॉशिंगटन। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक पार्टी (Democratic Party) ने हकीम जेफ्रीज (Hakeem Jeffries) को नए कांग्रेस सत्र के लिए अपना नेता चुन लिया है। इसके साथ ही उनके सदन के पहले अश्वेत स्पीकर बनने का रास्ता साफ होता दिखाई दे रहा है। जनवरी में नए कांग्रेस सत्र की शुरुआत के साथ प्रतिनिधि सभा में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved