img-fluid

पाकिस्तान जाने की तैयारी में पंजाब के CM भगवंत मान…. विदेश मंत्रालय से मांगी अनुमति

November 19, 2026

चंडीगढ़। पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) पाकिस्तान (Pakistan) जाने की तैयारी कर रहे हैं। बुधवार को उन्होंने विदेश मंत्रालय से पाकिस्तान के नारोवाल स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब (Gurdwara Sri Kartarpur Sahib) जाने और मत्था टेकने की अनुमति मांगी। बता दें, यह बात पिछले काफी दिनों से सामने आ रही है कि पंजाब के मुख्यमंत्री धार्मिक यात्रा और एक पंजाबी कार्यक्रम के लिए पाकिस्तान की यात्रा करना चाहते हैं। इस मामले पर जब विदेश मंत्रालय से सवाल किया गया था, तो उन्होंने स्पष्ट किया था कि संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों को विदेश यात्रा के लिए मंजूरी एक तय नीति के तहत दी जाती है। इसके साथ ही विदेश मंत्रालय ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस्लामाबाद को लेकर नई दिल्ली के रुख का भी जिक्र किया था।

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की तरफ से बुधवार को सीएम भगवंत मान द्वारा पाकिस्तान जाने के लिए अनुमति मांगे जाने की जानकारी दी गई। पार्टी के मुताबिक सीएम मान यहां गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में दर्शन करने जा रहे हैं। उनकी यहयात्रा गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व से जुड़ी है। यह 24 नवंबर से शुरू होने वाला है।


  • पाकिस्तानी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीएम भगवंत मान
    पंजाब सीएम की पाकिस्तान यात्रा को लेकर बात उस समय शुरू हुई थी, जब पिछले महीने विधानसभा सत्र के दौरान उन्होंने इसका जिक्र किया था। उन्होंने कहा कि उन्हें लाहौर में होने वाले तीन दिवसीय सांस्कृतिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। इस कार्यक्रम में जाने की इच्छा जताते हुए मुख्यमंत्री ने करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खोलने की भी मांग की, जो भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के कारण अभी भी बंद है।

    ऑपरेशन सिंदूर के बाद से बंद है करतारपुर कॉरिडोर
    भारत से जाने वाले सिख श्रृद्धालुओं के लिए शुरू किया गया करतारपुर कॉरिडोर पाकिस्तान की हरकतों की वजह से बंद है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पराक्रम दिखाते हुए ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था। उसी 7 मई 2025 से करतारपुर कॉरिडोर पर भी ताला डला हुआ है। मुख्यमंत्री मान पिछले काफी समय से इस कॉरिडोर को खोले जाने की मांग कर रहे हैं। मान ने कहा था, ”मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पहले सिख गुरु, गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर करतारपुर साहिब गलियारा फिर से खोलने की अपील करता हूं।”

    इतना ही नहीं अपने कार्यक्रम के लिए पाकिस्तान जाने के लिए तैयार सीएम मान ने कहा कि अगर आने वाले दिनों में करतारपुर गलियारा नहीं खुलता है, तो केंद्र सरकार मुख्यमंत्री को अटारी-वाघा सीमा के रास्ते गुरुद्वारा जाने की अनुमति दे सकती है। बता दें, मुख्यमंत्री मान की पेरिस यात्रा को लेकर भी विवाद खड़ा हुआ था।

    Share:

  • दाऊद की डी-कंपनी के पुराने ठिकाने पर चला बीएमसी का बुलडोजर

    Thu Nov 19 , 2026
    मुंबई। मुंबई के भिंडी बाजार स्थित हाजी इस्माइल मुसाफिरखाने (G. Ismail Musafirkhana) के बचे हुए हिस्सों को गिराने की कार्रवाई बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने शुरू कर दी है। करीब 1939 में बनी यह इमारत कभी अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) की डी-कंपनी (D-Company) का शुरुआती मुख्यालय मानी जाती थी। इसका नाम 1993 के मुंबई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved