img-fluid

FICCI के मंच से PM मोदी का संदेश: ‘ग्लोबल रेटिंग एजेंसियां पढ़ रही हैं भारत की तरक्की के कसीदे’

November 19, 2026

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने FICCI के वार्षिक सम्मेलन (annual conference) में कहा कि ग्लोबल रेटिंग एजेंसियां (Global rating agencies) भारत (India) की तरक्की की तारीफ कर रही हैं. उन्होंने बताया कि भारत का गुड्स एक्सपोर्ट 50 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है. पीएम मोदी ने स्वदेशी को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि हमें स्वदेशी को प्रोत्साहित करना होगा.


  • गरीबी का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 70 के दशक में जब देश में ‘गरीबी हटाओ’ का नारा दिया गया था, तब भारत की आबादी करीब 50 करोड़ थी. गरीबी तब भी दूर हो सकती थी, लेकिन उस समय नीतियों और नीयत दोनों में कमी रही. उन्होंने कहा कि FICCI इस बात का भी गवाह है कि जब सही नीयत से काम हुआ और सरकार ने सही दिशा में कदम बढ़ाए, तो सिर्फ 12-13 वर्षों में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकल आए.

    पीएम मोदी ने वर्ल्ड बैंक की ताजा रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि इसमें बताया गया है कि 12-13 वर्षों में भारत के 50 करोड़ लोगों ने गरीबी को हराया है. उनके मुताबिक, यह दिखाता है कि भारत जिस दिशा में आगे बढ़ रहा है, वह सही है और इसमें देश की सफलता की गारंटी है.

    प्रधानमंत्री ने बीते 100 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था के अलग-अलग दौर का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि देश ने लाइसेंस-कोटा राज, राष्ट्रीयकरण का असफल प्रयोग और 21वीं सदी में अर्थव्यवस्था को ‘फ्रेजाइल फाइव’ में शामिल होते देखा है. लेकिन बीते 12 वर्षों में युवाओं, किसानों, श्रमिकों और उद्योग जगत के लोगों ने मिलकर हालात बदले हैं.

    FICCI की स्थापना के 100 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने कहा कि किसी संस्था का इतने लंबे समय तक सक्रिय रहना और बदलते समय के साथ खुद को आगे बढ़ाना बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि FICCI ने भारतीय उद्योग की कई उपलब्धियां देखी हैं. अब यह तय करने का समय है कि भारतीय उद्योग अगले 20 वर्षों में क्या हासिल कर सकता है.

    Share:

  • J&K: देर रात घर से 160 KM दूर दफनाया गया लश्कर आतंकी लतीफ भट का शव.... एक दिन पहले मुठभेड़ में हुआ था ढेर

    Thu Nov 19 , 2026
    श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में कल यानी बुधवार को लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के कमांडर लतीफ भट (Latif Bhat) को सुरक्षा बलों ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। इसके बाद देर रात करीब 10 बजे उसके घर से लगभग 160 किलोमीटर दूर उसके परिजनों ने उसे दफना दिया। इस समय सुरक्षा बल के जवानों की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved