img-fluid

सिंहस्थ की सड़क के लिए दो दर्जन दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

November 19, 2026

  • नानाखेड़ा से उन्हेल मार्ग तक 45 मीटर सड़क चौड़ीकरण के लिए टोल नाके के पास हटाए अतिक्रमण- दुकानदारों ने कहा, सामान निकालने तक का मौका नहीं दिया

उज्जैन। बुधवार को नानाखेड़ा से उन्हेल मार्ग तक सड़क चौड़ीकरण की राह में आ रहे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। उन्हेल मार्ग स्थित टोल नाके के पास टीन शेड से बनी करीब दो दर्जन दुकानों को प्रशासन ने हटवा दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। कार्रवाई के दौरान एसडीएम, तहसीलदार सहित तीन थानों का पुलिस बल तैनात रहा।


  • प्रशासनिक अमला बुधवार सुबह कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंचा। पहले दुकानों और जमीन पर निशान लगाए गए, इसके बाद अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। कार्रवाई के दौरान जमीन मालिक और दुकानदारों ने प्रशासनिक अधिकारियों से दुकानें खाली करने के लिए समय मांगा। उनका कहना था कि अचानक कार्रवाई शुरू होने से उन्हें दुकानों में रखा सामान निकालने तक का पर्याप्त मौका नहीं मिला। जमीन मालिक वीरेंद्र सिंह ने प्रशासन की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बुधवार सुबह प्रशासनिक अमला अचानक पहुंचा और पहले जमीन पर निशान लगाने के बाद तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। दुकानदारों को न तो पर्याप्त समय दिया गया और न ही सामान सुरक्षित बाहर निकालने का अवसर मिला। उनका कहना था कि यदि पहले से समय दिया जाता तो दुकानदार अपना सामान हटा सकते थे।

    45 मीटर चौड़ी होगी सड़क
    एसडीएम पवन बारिया के अनुसार नानाखेड़ा से उन्हेल मार्ग तक सड़क चौड़ीकरण का काम एमपीआरडीसी द्वारा किया जाना है। इस मार्ग को 45 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं और वाहनों की आवाजाही बढऩे से इस मार्ग पर यातायात का दबाव भी अधिक रहेगा। ऐसे में सड़क का चौड़ीकरण यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जरूरी है।

    निर्माण में देरी न हो, इसलिए पहले हटाए जा रहे अतिक्रमण
    प्रशासन का कहना है कि सिंहस्थ में अब ज्यादा समय शेष नहीं है। ऐसे में सड़क निर्माण का काम समय पर शुरू करना जरूरी है। इसके लिए पहले मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त कराया जा रहा है, ताकि निर्माण एजेंसी को काम शुरू करने में परेशानी न हो। इसी के तहत टोल नाके के पास दुकानों को हटाने की कार्रवाई की गई। आने वाले दिनों में सड़क चौड़ीकरण की राह में आने वाले अन्य अवरोध भी हटाए जा सकते हैं।

    Share:

  • कान्ह-सरस्वती के साथ उज्जैन तक शिप्रा नदी का ड्रोन सर्वे

    Thu Nov 19 , 2026
    उज्जैन। शिप्रा के प्रदूषण और गंदे पानी में इंदौर की कान्ह-सरस्वती सबसे बडी समस्या है। नमामि गंगे प्रोजेक्ट में शिप्रा शुद्धिकरण के प्रयास किए जा रहे हैं। सर्वे के आधार पर योजना बनेंगी। इसके लिए कान्ह-सरस्वती के साथ उज्जैन तक शिप्रा नदी का ड्रोन सर्वे किया गया है। कान्ह-सरस्वती नदी की सेहत सुधार कर शिप्रा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved