img-fluid

महाकाल मंदिर सहित अन्य धर्म स्थलों का बदलेगा मैनेजमेंट

November 19, 2026

  • सर्वे पूरा, दान-दर्शन और सुरक्षा पर फोकस

उज्जैन। सिंहस्थ से पहले महाकाल मंदिर सहित ओंकारेश्वर, ओरछा और मैहर सहित सभी प्रमुख मंदिरों में तिरुपति, अयोध्या और सोमनाथ की तर्ज पर नया मैनेजमेंट मॉडल लागू करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर अधिकारियों की टीम देश के प्रमुख मंदिरों में दान, दर्शन विशेष और सुरक्षा से लेकर क्राउड कंट्रोल, प्रसादम सहित अन्य सुविधाओं का अध्ययन कर चुकी है। सरकार अब बड़े मंदिरों की व्यवस्थाओं में बदलाव के लिए हाई लेवल कमेटी की रिपोर्ट का कई महीनों से इंतजार कर रही है।


  • सूत्रों के अनुसार, प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के प्रबंधन, दर्शन व्यवस्था, दान और सुविधाओं में बड़े बदलाव किए जाएंगे। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर नया खाका तैयार होगा। इसमें दर्शन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने पर जोर है। क्राउड कंट्रोल व लंबी कतारों को कम करने तिरुपति की तरह सिस्टम विकसित करेंगे। उज्जैन में करीब डेढ़ साल बाद होने वाले सिंहस्थ में लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए उससे पहले बड़े बदलाव किए जाएंगे। पहले चरण में उन मंदिरों को शामिल किया जाएगा, जहां सबसे ज्यादा श्रद्धालु पहुंचते हैं। इनमें प्रमुख ज्योतिर्लिंग महाकाल, ओंकारेश्वर, रामराजा मंदिर ओरछा, शारदा देवी मंदिर मैहर, गणेश मंदिर खजराना (इंदौर) और सलकनपुर देवी धाम शामिल हैं। इनके बाद प्रदेश के अन्य मंदिरों के मैनेजमेंट सिस्टम में बदलाव किया जाएगा।

    इन बिंदुओं पर तैयारी

    • दर्शन व्यवस्था: क्राउड कंट्रोल, त्योहारों में सुगम दर्शन, तिरुपति की तर्ज पर होल्डिंग एरिया व स्लॉट बुकिंग।
    • पारदर्शी दान और डिजिटल ऑडिट: करोड़ों रुपए के चढ़ावे, सोने-चांदी, गुप्त दान व ऑनलाइन डोनेशन की निगरानी के लिए पारदर्शी डिजिटल सिस्टम।
    • बुनियादी सुविधाएं: ठहरने की बेहतर व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, गुणवत्तापूर्ण प्रसादम और स्वच्छता के कड़े मानक।
    • सुरक्षा: अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, प्रशिक्षित सुरक्षा गार्ड और बड़े प्रवेश एवं निकास द्वार।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved