img-fluid

उत्तराखंड : CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन

November 20, 2026

देहरादून/लखनऊ. उत्तर प्रदेश (UP) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi Adityanath) की मां (mother) सावित्री देवी (Savitri Devi) का निधन हो गया है. वह 91 साल की थीं. उम्र से जुड़ी बीमारियों के चलते उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में उनका निधन हुआ. सावित्री देवी उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव में रहती थीं. यह योगी आदित्यनाथ का पैतृक गांव भी है. उनका परिवार इसी गांव से जुड़ा हुआ है.


  • योगी आदित्यनाथ का जन्म उत्तराखंड में हुआ था. उनका बचपन पंचूर गांव में बीता. मई 2022 में योगी आदित्यनाथ लंबे समय बाद अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने अपनी मां सावित्री देवी से मुलाकात की थी.

    उस समय सीएम योगी मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था. इसके बाद जून 2024 में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड गए थे. इस दौरान वह ऋषिकेश के एम्स अस्पताल पहुंचे, जहां उनकी मां सावित्री देवी भर्ती थीं. सीएम योगी ने मां से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी.

    वह कुछ देर तक मां के पास रुके और उनसे बातचीत करने के बाद वहां से चले गए थे. सावित्री देवी इलाज के लिए एम्स पहुंची थीं. जांच के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था, आंखों की जांच के लिए उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

    उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने निधन पर जताया दुख
    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सीएम योगी की मां सावित्री देवी के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के निधन की खबर बेहद दुखद और हृदयविदारक है.

    उन्होंने आगे लिखा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है और उनका जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. धामी ने बाबा केदार से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और योगी आदित्यनाथ समेत पूरे परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की और श्रद्धांजलि दी.

    अप्रैल 2020 में पिता का हुआ था निधन
    योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का 20 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था. उस समय वह 89 साल के थे. उनका दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था. उन्हें किडनी और लिवर से जुड़ी परेशानी थी और हालत गंभीर होने के कारण वह वेंटिलेटर पर थे. एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया था.

    पिता के निधन की खबर उस वक्त योगी आदित्यनाथ को मिली थी, जब वह कोरोना संकट से निपटने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे. सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव में रहते थे. वह उत्तराखंड वन विभाग में फॉरेस्ट रेंजर के पद पर तैनात थे और साल 1991 में रिटायर हुए थे. इसके बाद वह अपने गांव में ही रहने लगे थे.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved